Jharkhand News: झारखंड में अब कांपेंगे नक्सली, DGP ने तैयार कर लिया धांसू प्लान; सभी SP को मिला ऑर्डर
झारखंड सरकार नक्सलियों और अपराधियों के खिलाफ नए सिरे से एक्शन लेने जा रही है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर ऐसे अपराधियों की पहचान की जा रही है और उनका डेटा तैयार किया जा रहा है। राज्य में वर्तमान में 73 नक्सलियों-उग्रवादियों पर इनाम की राशि घोषित है लेकिन पुलिस अधिकारियों का मानना है कि समय के साथ इनके कद पार्टी में बढ़े लेकिन इनाम की राशि पुरानी है।
राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand News: झारखंड में अब नक्सलियों और बदमाशों के बुरे दिन शुरू होने वाले हैं। दरअसल, सरकार और पुलिस मुख्यालय ने बड़ा निर्णय लिया है। पुलिस मुख्यालय अब नए सिरे से फरार नक्सलियों व अपराधियों के विरुद्ध राज्य सरकार इनाम की घोषणा करेगी। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर ऐसे अपराधियों व नक्सलियों को चिह्नित किया जा रहा है। उनका डेटा तैयार किया जा रहा है।
संगठन में उनके पद की भी खुफिया एजेंसी जानकारी जुटा रही है। राज्य में वर्तमान में 73 नक्सलियों-उग्रवादियों पर इनाम की राशि घोषित की गई है। यह घोषणा पूर्व में नक्सली-उग्रवादी संगठन में उनके पद के आधार पर हुई थी। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि समय के साथ कई नक्सलियों-उग्रवादियों के कद पार्टी में बढ़े, लेकिन इनाम की राशि पुरानी है।
डीजीपी अनुराग गुप्ता ने ही दिया था आइडिया
डीजीपी अनुराग गुप्ता ने भी पिछले दिनों सभी एसएसपी-एसपी को अपने क्षेत्र के कुख्यात अपराधियों-नक्सलियों, उग्रवादियों का डेटा तैयार करने का निर्देश दिया था। उन्होंने यह भी निर्देश दिया था कि उक्त अपराधियों, नक्सलियों, उग्रवादियों के बारे में संबंधित एसपी अपने अधीनस्थ अधिकारियों-कर्मियों को अवगत कराएं।
संगठित अपराध के फरार सदस्यों को भी चिह्नित किया जा रहा है, जिसकी सूची एटीएस तैयार कर रहा है। इनाम की नई सूची में सिर्फ गैंगस्टर ही नहीं, नशे के सौदागरों को भी शामिल करने की तैयारी है।
वर्तमान में कितने हैं इनामी
वर्तमान में जो 73 इनामी नक्सली-उग्रवादी हैं, उनमें एक करोड़ के चार इनामी पोलित ब्यूरो सदस्य व सेंट्रल कमेटी सदस्य, 25 लाख छह इनामी स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य, 15 लाख के 12 इनामी रीजनल कमेटी सदस्य, 10 लाख के नौ इनामी जोनल कमांडर, पांच लाख के 15 इनामी सब जोनल कमांडर, दो लाख के 13 एरिया कमांडर व शेष एक लाख के इनामी सदस्य हैं।
इन गतिविधियों में शामिल रहते हैं नक्सली
- नक्सली अक्सर पुलिस और सुरक्षा बलों पर बुरी तरह से हमला करते हैं, जिससे कई जवान शहीद हो जाते हैं।
- नक्सली बम विस्फोट और आगजनी जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं, जिससे आम नागरिकों को भारी नुकसान पहुंचता है।
- नक्सली अक्सर अमीर व्यक्तियों और सरकारी अधिकारियों का अपहरण कर फिरौती मांगते हैं।
- नक्सली सरकारी संपत्ति जैसे कि स्कूल, अस्पताल और पुलिस स्टेशनों को नुकसान पहुंचाते हैं।
- नक्सली अक्सर स्थानीय लोगों को अपने विचारों के अनुसार काम करने के लिए मजबूर करते हैं।
ये भी पढ़ें
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।