Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नए परिसीमन के बाद झारखंड में बढ़ जाएगी लोकसभा की सीट, केंद्र की तैयारी पर CM हेमंत की पार्टी ने भी लिया अहम फैसला

    Updated: Sat, 08 Mar 2025 08:50 PM (IST)

    Jharkhand Politics केंद्र सरकार के नए परिसीमन ड्राफ्ट का झारखंड मुक्ति मोर्चा ने विरोध किया है। पार्टी का आरोप है कि भाजपा आदिवासी जनजाति और अल्पसंख्यक राजनीतिक दखल से बाहर करना चाहती है। नए परिसीमन के बाद झारखंड में लोकसभा सीटों की संख्या 14 से बढ़कर 24 हो जाएगी लेकिन अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटों की संख्या वही रहेगी।

    Hero Image
    झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन। फ़ोटो फाइल

    राज्य ब्यूरो, रांची। सत्ता दल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने केंद्र सरकार की ओर से लोकसभा सीटों को लेकर नए परिसिमन ड्राफ्ट का विरोध किया है।

    पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने इसका विरोध करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने आदिवासी, जनजाति और अल्पसंख्यक राजनीतिक दखल से बाहर करने का मंशा है।

    उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 के बाद परिसिमन होना है। अभी देश में लोकसभा में 543 संख्या रही। संविधान के अनुसार संसद में लोकसभा के सदस्यों का सभी राज्यों से अधिकतम 530 का प्रतिनिधित्व होगा और केंद्र शासित प्रदेशों यह आंकड़ा 20 का है। लेकिन नया परिसिमन बड़ा चौकाने वाला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोकसभा की संख्या 543 से बढ़कर 846 तक चली जाएगी। झामुमो ने वर्ष 2008 के परिसिमन का विरोध किया था तो केंद्र सरकार ने इस राज्य का परिसिमन नहीं हुआ था।

    22 मार्च को तमिलनाडू के सीएम एमके स्टालिन ने इस मुद्दे पर हेमंत सोरेन, ममता बनर्जी सहित आदिवासी राज्यों को सीएम को बुलाया है। हेमंत सोरेन इस बैठक में जाएंगे।

    वर्ष 2008 में हो रहे परिसिमन का भी झामुमो ने किया था विरोध

    • वर्ष 2008 में हो रहे परिसिमन का झामुमो ने विरोध किया था। क्योंकि राज्य के बनावट में ऐसा करना एक आघात होगा।
    • नए ड्राफ्ट में 2001 की जनसंख्या माना गया है। जबकि 2011 में जनसंख्या रिपोर्ट बनी थी। उसे अब तक प्रकाशित नहीं किया गया है।
    • उन्होंने दावा किया कि नए परिसिमन के बाद उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीट बढ़कर 143, बिहार में 40 से बढ़कर 79, मध्यप्रदेश में 29 की जगह 52, गुजरात 26 से 43, राजस्थान में 25 से 50, महाराष्ट्र 48 से 76, तमिलनाडू 39 से 49, कर्नाटक 28 से 41, आध्रप्रदेश और तेलंगाना 42 से 54, बंगाल 43 से 60 और झारखंड 14 से 24 हो गाएगा।
    • केंद्र सरकार खासकर आदिवासी क्षेत्र और अनुसूचित जाति क्षेत्र को टारगेट कर रही है। राज्य में 14 लोकसभा में पांच सीट अनुसूचित के लिए आरक्षित है। 24 सीट होने के बाद भी अनुसूचित सीट वही रहेगी।

    झामुमो का प्रखंड सम्मेलन कराने को लेकर लिया निर्णय

    लातेहार में 20 सूत्री कार्यालय में शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के संयोजक मंडली की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संयोजक प्रमुख लाल मोती नाथ शाहदेव ने की।

    बैठक में संगठन को मजबूत बनाने को लेकर सर्वसम्मति से प्रखंड स्तरीय सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया।मौके पर संयोजक प्रमुख लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा की लातेहार जिले में डेढ़ लाख झामुमो का सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया था।

    उन्होंने कहा लक्ष्य के अनुरूप झामुमो के कार्यकर्ताओं ने झामुमो का सदस्य बनाया गया है। उन्होंने कहा कि सभी प्रखंडों में सम्मेलन को लेकर तिथि निर्धारित की गई है।

    जिसमें 10 मार्च को बालूमाथ व बारियातू, 11 मार्च को गारू व सरयू, 12 मार्च को हेरहंज, 17 मार्च को चंदवा, 18 मार्च को बरवाडीह व मनिका, 19 मार्च को लातेहार व 20 मार्च को महुआडांड़ प्रखंड में निर्धारित किया गया है।

    यह भी पढ़ें-

    होली से पहले CM हेमंत ने महिलाओं को दे दी एक और खुशखबरी, मंईयां सम्मान योजना को लेकर आया नया अपडेट

    3.50 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार जल्द होगा खत्म, JTET परीक्षा को लेकर आ गया नया अपडेट; यहां पढ़ें पूरी डिटेल