Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JPSC Final Result: जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, आशीष अक्षत ने पुलिस सेवा में किया टॉप

    Updated: Fri, 25 Jul 2025 09:43 AM (IST)

    JPSC Final Result झारखंड लोक सेवा आयोग ने जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी www.jpsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। jpsc.gov.in पर सफल अभ्यर्थियों के नाम व उनके रोल नंबर की लिस्ट अपलोड कर दी गई है। आशीष अक्षत ने पुलिस सेवा में टॉप किया। वहीं अभय कुजूर प्रशासनिक सेवा में टॉपर बने हैं।

    Hero Image
    जेपीएससी सिविल सेवा का अंतिम परिणाम घोषित। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, रांची। JPSC Final Result : झारखंड लोक सेवा आयोग ने जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है।

    परीक्षार्थी www.jpsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। jpsc.gov.in पर सफल अभ्यर्थियों के नाम व उनके रोल नंबर की लिस्ट अपलोड कर दी गई है। आशीष अक्षत ने पुलिस सेवा में टॉप किया। वहीं, अभय कुजूर प्रशासनिक सेवा में टॉपर बने हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जेपीएससी ने मुख्य परीक्षा तथा साक्षात्कार के अंकों के आधार पर इस परीक्षा का परिणाम जारी किया। यह परीक्षा 1 वर्ष 5 माह तथा 28 दिन में पूरी हुई।

    इस तरह, पिछली परीक्षा का रिकॉर्ड टूट नहीं पाया। आयोग में लगभग दो माह अध्यक्ष के पद रिक्त होने के कारण परीक्षा की प्रक्रिया पूरी होने में देरी हुई। इस परीक्षा के माध्यम से राज्य के विभिन्न प्रशासनिक, पुलिस, वित्त, श्रम, उत्पाद, योजना और सामाजिक सुरक्षा सेवा जैसे विभागों में कुल 342 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

    जेपीएससी मेन्स एग्जाम में मुख्य परीक्षा में सफल 864 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के बुलाया गया था, जिसमें 342 अंतिम रूप से सफल रहे।

    बता दें कि इस परीक्षा के लिए 27 जनवरी 2024 को विज्ञापन जारी हुआ था। इसी वर्ष 17 मार्च को प्रारंभिक

    परीक्षा हुई तथा 22 अप्रैल को इसका परिणाम जारी किया गया जिसमें 7011 अभ्यर्थी सफल हुए थे।

    पिछले वर्ष ही 22 से 24 जून तक मुख्य परीक्षा आयोजित की गई थी। इस वर्ष 20 मई को मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी किया गया। 10 से 23 जून तक साक्षात्कार का आयोजन किया गया।

    किस पद के लिए कितने अभ्यर्थियों का चयन 

    • उप समाहर्ता -  207
    • पुलिस उपाधीक्षक - 35
    • राज्य कर पदाधिकारी - 56
    • कारा अधीक्षक - 02
    • शिक्षा सेवा (कैटेगरी-2) - 10
    • जिला समादेष्टा - 01
    • सहायक निबंधक - 08
    • श्रम अधीक्षक - 14
    • प्रोबेशन पदाधिकारी - 06
    • उत्पाद निरीक्षक - 03

    यह भी पढ़ें-

    JPSC Civil Services Exam: जेपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, 864 अभ्यर्थी सफल