Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JPSC Civil Services Exam: जेपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, 864 अभ्यर्थी सफल

    Updated: Tue, 20 May 2025 11:04 PM (IST)

    झारखंड लोक सेवा आयोग ने संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है। सफल अभ्यर्थी साक्षात्कार में भाग लेंगे जिसकी सूचना जल्द जारी होगी। यह परीक्षा जून 2023 में हुई थी और परिणाम के लिए अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे थे। ताजा अपडेट्स के लिए जागरण के साथ जुड़े रहें।

    Hero Image
    जेपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, 11 महीने बाद आया रिजल्ट

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने मंगलवार को झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का परिणाम प्रकाशित कर दिया। इसमें कुल 864 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी साक्षात्कार में सम्मिलित हो सकेंगे। साक्षात्कार 100 अंकों का होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आयोग के अनुसार, साक्षात्कार संबंधी कार्यक्रम की सूचना शीघ्र ही प्रकाशित की जाएगी। मेधा सूची का निर्धारण मुख्य परीक्षा तथा साक्षात्कार के प्राप्तांक के आधार पर होगा।

    342 पदों के लिए हुई थी परीक्षा

    बताते चलें कि यह परीक्षा विभिन्न सेवाओं में कुल 342 पदों के लिए आयोजित हुई है। इसकी प्रारंभिक परीक्षा में कुल 7,011 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए थे। इसके बाद मुख्य परीक्षा पिछले वर्ष 22-24 जून तक आयोजित की गई थी।

    आयोग ने लगभग 11 माह बाद इसका परिणाम प्रकाशित किया। बताते चलें कि परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी लगातार आंदोलन कर रहे थे। पिछले दिनों मोबाइल पर जवाब तलब करने के बाद आयोग ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को शीघ्र परिणाम जारी करने आश्वासन दिया था।

    नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।