विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JMM सुप्रीमो शिबू सोरेन की तबियत बिगड़ी, मेदांता में हुए भर्ती, CM हेमंत ने अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल

By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
Published: Thu, 09 Feb 2023 05:16 PM (IST)Updated: Thu, 09 Feb 2023 10:58 PM (IST)

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए हैं। बताया जा रहा ...और पढ़ें

रांची के मेदांता अस्पताल में हेमंत सोरेन शिबू सोरेन से मुलाकात करते हुए।
रांची के मेदांता अस्पताल में हेमंत सोरेन शिबू सोरेन से मुलाकात करते हुए।

रांची, जागरण संवाददाता: राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन अस्वस्थ हैं। सांस में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें गुरुवार को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। वे लगातार चिकित्सकों की निगरानी में हैं। उनका उपचार कर रहे मेदांता के चिकित्सक डॉ. अमित कुमार ने बताया कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में लाया गया।

चिकित्सकीय जांच में उनके किडनी और लंग्स में हल्की दिक्कत सामने आई है। इसमें बहुत जल्द सुधार हो जाएगा। उन्हें आवश्यक दवाएं दी जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार शाम उन्हें देखने के लिए मेदांता पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से परामर्श किया और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और तबीयत में सुधार बताया जा रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य विनोद पांडेय ने बताया कि सामान्य जांच के लिए हर तीन माह पर शिबू सोरेन दिल्ली जाते हैं। चिकित्सकों की सलाह पर उनका मेदांता में स्वास्थ्य जांच किया गया है।

यह भी पढ़ें: भगवान भरोसे चल रहा झारखंड का अग्निशमन विभाग, जमादार दे रहे NOC सर्टिफिकेट, आखिर कैसे सुरक्षित होंगी इमारतें

राज्यपाल रमेश बैस ने 'झारखंड वित्त विधेयक 2022' राज्य सरकार को तीसरी बार लौटाया, समीक्षा करने का दिया निर्देश

Jharkhand: CM हेमंत का आदेश, झारखंड की बेटी के साथ अमानवीय व्यवहार करने वालों के खिलाफ करें सख्त कार्रवाई