Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand School Timing: झारखंड में फिर बदली स्कूलों की टाइमिंग, अब इतने बजे तक चलेंगी क्लास

    Updated: Fri, 21 Jun 2024 04:03 PM (IST)

    झारखंड में मौसम में परिवर्तन देखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया है। आने वाली एक जुलाई से सुबह 09 बजे से दोपहर 03 बजे तक सरकारी स्कूल संचालित किए जाएंगे। वहीं आगामी 30 जून तक सुबह 07 बजे से दोपहर 01 बजे तक सरकारी स्कूल में क्लास का संचालन होगा। यह आदेश सहयता प्राप्त एवं अल्पसंख्यक स्कूलों पर लागू होगा।

    Hero Image
    झारखंड में फिर बदली स्कूलों की टाइमिंग (File Photo)

    राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand School Timing News स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने मौसम में परिवर्तन को देखते हुए सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त एवं अल्पसंख्यक स्कूलों के संचालन की अवधि बढ़ा दी है।

    अब ये स्कूल 30 जून तक सुबह सात बजे से अपराह्न एक बजे तक संचालित होंगे। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया।

    इससे पहले गर्मी को देखते हुए स्कूलों के संचालन की अवधि सुबह सात बजे से 11.30 बजे तक निर्धारित की गई थी। मौसम में परिवर्तन होने के बाद स्कूलों के संचालन की अवधि बढ़ाई गई।

    एक जुलाई से होगी ये टाइमिंग

    विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रात:कालीन कक्षाओं के रूप में 30 जून तक उक्त स्कूल सुबह सात बजे से अपराह्न एक बजे तक संचालित होंगे।

    एक जुलाई से अगले वर्ष 31 मार्च तक स्कूलों का संचालन सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक होगा। निजी स्कूलों के संबंध में कहा गया है कि इनका संचालन विद्यालय प्रबंधन के दिशा-निर्देश के अनुरूप आरटीई अधिनियम के प्रविधानों के तहत होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये भी पढे़ं-

    Jharkhand Weather Today: पूरे झारखंड में रेड अलर्ट, दोपहर 12 से 3 के बीच बेवजह न निकलें; स्कूलों की टाइमिंग बदली

    Jharkhand में शिक्षा विभाग ने बदली स्कूलों की टाइमिंग, अब इतने बजे तक संचालित होंगे सरकारी विद्यालय