Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand में शिक्षा विभाग ने बदली स्कूलों की टाइमिंग, अब इतने बजे तक संचालित होंगे सरकारी विद्यालय

    Updated: Sun, 09 Jun 2024 06:23 PM (IST)

    स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने झारखंड में सभी सरकारी स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया है। अब राज्य में 15 जून तक सुबह सात बजे से लेकर 11.30 बजे तक ही सरकारी स्कूल संचालित किए जाएंगे। राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। गर्मियों की छुट्टी के बाद सरकारी स्कूल शनिवार को ही खुल गए।

    Hero Image
    Jharkhand में शिक्षा विभाग ने बदली स्कूलों की टाइमिंग (सांकेतिक तस्वीर)

    राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Govt School Timing सरकारी स्कूल 15 जून तक सुबह सात बजे से 11.30 बजे तक ही संचालित होंगे। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने राज्य में पड़ रही भारी गर्मी और लू को देखते हुए इस संबंध में आदेश जारी किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गर्मी की छुट्टी के बाद सरकारी स्कूल शनिवार से ही खुल गए हैं। सामान्य रूप से स्कूलों के संचालन की अवधि सुबह सात बजे से अपराह्न एक बजे तक निर्धारित है। लेकिन गर्मी को देखते हुए या तो स्कूलों को बंद करने या समय में परिवर्तन की मांग उठ रही थी।

    इन स्कूलों पर लागू होगा आदेश

    यह आदेश सरकारी स्कूलों के अलावा सहायता प्राप्त गैर सरकारी स्कूलों तथा अल्पसंख्यक स्कूलों पर भी लागू होगा। निजी स्कूलों के संबंध में कहा गया है कि इनके द्वारा आरटीई अधिनियम के प्रविधानों के तहत अपने प्रबंधन द्वारा निर्णय लिया जाएगा।

    ये होगा नया टाइमटेबल

    15 जून के बाद सभी स्कूल पूर्व निर्धारित अवधि अर्थात सुबह सात बजे से अपराह्नन एक बजे तक संचालित होंगे। बताते चलें कि विभाग द्वारा गर्मी को देखते हुए 14 मई को कक्षा केजी से आठ के स्कूल सुबह सात बजे से 11.30 बजे तक तथा नौवीं से 12वीं के स्कूल दोपहर 12 बजे तक संचालित करने का आदेश दिया गया था। इस बीच स्कूलों में गर्मी की छुट्टी हो गई थी।

    ये भी पढे़ं-

    IIT JEE Advance Topper: झारखंड की Tamanna Kumari ने जेईई एडवांस में मारी बाजी, इतनी AIR लाकर बनीं स्टेट टॉपर

    BBMKU में छात्रों को एक और मौका! स्नातक में Admission के लिए फिर खोला गया पोर्टल, इस दिन तक करें अप्लाई