Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IIT JEE Advance Topper: झारखंड की Tamanna Kumari ने जेईई एडवांस में मारी बाजी, इतनी AIR लाकर बनीं स्टेट टॉपर

    Updated: Sun, 09 Jun 2024 05:24 PM (IST)

    जेईई एडवांस 2024 का परिणाम रविवार को जारी हो चुका है और इसमें डीपीएस रांची के छात्र छात्राओं का प्रदर्शन भी शानदार रहा। इस स्कूल की तमन्ना कुमारी ने झारखंड में बाजी मारी है। ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 305 के साथ आईआईटी भुवनेश्वर जोन की गर्ल्स टॉपर औक झारखंड की स्टेट टॉपर बनी हैं। इस बार डीपीएस रांची के 50 से अधिक विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है।

    Hero Image
    झारखंड की Tamanna Kumari ने जेईई एडवांस में मारी बाजी

    जागरण संवाददाता, रांची। IIT JEE Advance Topper: जेईई एडवांस 2024 में डीपीएस रांची के छात्र छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की तमन्ना कुमारी ऑल इंडिया रैंक (एआइआर) 305 के साथ आईआईटी भुवनेश्वर जोन की गर्ल्स टॉपर एवं झारखंड की स्टेट टॉपर बनने का तमगा हासिल किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तमन्ना कुमारी ऑल इंडिया रैंक 305 के साथ आईआईटी भुवनेश्वर जोन (झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़ और अंडमान और निकोबार) की गर्ल्स टॉपर एवं झारखंड की स्टेट टॉपर बनी है।

    तमन्ना ने विद्यालय का किया नाम रौशन

    डीपीएस रांची के विद्यार्थियों ने अपनी मेधा शक्ति के बल पर जेईई एडवांस 2024 में एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन कर अपनी योग्यता साबित की है। इस अवसर पर तमन्ना कुमारी ऑल इंडिया रैंक 305 हासिल कर विद्यालय का नाम रौशन किया।

    विद्यालय के सूत्रों ने बताया कि अबकी बार भी 50 से अधिक विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में सफलता हासिल की है। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्राचार्य डॉ. राम सिंह हर्षित एवं अभिभूत दिखे।

    उन्होंने छात्रों के साथ इस बेशकीमती पल को साझा किया और विद्यार्थियों के सराहनीय प्रदर्शन के लिए उनके माता-पिता और शिक्षकों को बधाई दी। साथ ही सफल प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

    इनका भी नाम है लिस्ट में शामिल  

    स्कूल के सफल छात्र छात्राओं में प्रियदर्शिनी शेखर को 1459 रैंक, देवांकर गिरी 2118 रैंक, श्रेयश संजय 1893 रैंक, ईशान वर्मा 3673 रैंक, शौर्य श्रेयस 3800 रैंक, कुमार सक्षम 3960 रैंक, आदित्य कुमार सिंह 4163 रैंक, सौरव राज 4697 रैंक, मुदिता राय 5790 रैंक, रूहान श्रीवास्तव 6782 रैंक, लावान्या श्रीवास्तव 6829 रैंक, समृद्धि केडिया 8324 रैंक, अवि अरोड़ा 8888 रैंक, पीयूष प्रताप सिंह 11086 रैंक, कुशाग्र मंगराज वर्मा 12585 रैंक, रोहित 13227 रैंक, उन्नत अग्रवाल 16590 रैंक, आदर्श राज 21665 रैंक, हासिर मोहम्मद 21754 रैंक, तूशान प्रिया 23862 रैंक, साक्षी प्रिया 3242 रैंक एससी कैटेगरी, फरहान सरवर ऑलम 6942 रैंक ओबीसी-एनसीएल कैटेगरी का नाम शामिल है।

    निश्चल कुमार सिंह ने बढ़ाया एसआर डीएवी पुंदाग का मान

    एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग के निश्चल कुमार सिंह ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा में सफल होकर विद्यालय का मान बढ़ाया है। उसे 177 अंक प्राप्त हुए तथा उसने 5318 रैंक हासिल किया है।

    निश्चल कुमार सिंह ने इसी वर्ष 2024 में सीबीएसई की 12वीं कक्षा की विज्ञान संकाय बोर्ड परीक्षा 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण किया तथा उसने स्कूल टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया।

    प्राचार्य एसके मिश्र ने निश्चल कुमार सिंह को उसकी सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि यह उसके दृढ़ निश्चय तथा अथक परिश्रम का ही परिणाम है। प्राचार्य ने उसके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

    ये भी पढ़ें-

    BBMKU में छात्रों को एक और मौका! स्नातक में Admission के लिए फिर खोला गया पोर्टल, इस दिन तक करें अप्लाई

    Jharkhand News: झारखंड के सभी कॉलेजों में बंद होगी पीजी की पढ़ाई? सरकार को भेजा जाएगा शिक्षा विभाग का प्रस्ताव