Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Exit Poll: हेमंत सोरेन की वापसी या विदाई, देखें 5 एग्जिट पोल के नतीजे; पिक्चर एकदम साफ!

    Updated: Wed, 20 Nov 2024 09:31 PM (IST)

    झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान संपन्न हो गया है। एग्जिट पोल के नतीजे बता रहे हैं कि राज्य में सत्ता परिवर्तन तय है। भाजपा को सामान्य बहुमत से अधिक सीटें मिल सकती हैं। राजग को 40 से 53 सीटें और झामुमो नीत आईएनडीआईए को 25 से 40 सीटें मिलने का अनुमान है। एक्सिस माय इंडिया ने आईएनडीआईए को बहुमत का अनुमान जताया है।

    Hero Image
    हेमंत सोरेन को तमाम एग्जिट पोल में झटका लगा है।

    राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Election 2024 झारखंड विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान बुधवार को संपन्न हो गया। मतदान के बाद जारी विभिन्न सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल पर भरोसा करें तो राज्य में सत्ता परिवर्तन तय है। एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक, सत्ता की कमान भाजपा के हाथ में जाएगी। भाजपा को सामान्य बहुमत से अधिक सीटें मिल सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विभिन्न एग्जिट पोल में राजग (NDA) को 40 से लेकर 53 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है, जबकि झामुमो नीत आईएनडीआईए (I.N.D.I Alliance) को 25 से 40 सीटें मिलने का अनुमान है। सिर्फ एक एग्जिट पोल में झामुमो नीत आईएनडीआईए को 53 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है।

    पांच एग्जिट पोल के नतीजे देखें-

    • चाणक्या के एग्जिट पोल में राजग को 45-50 और आईएनडीआईए को 35-38 सीटें।
    • मैट्रिज ने राजग को 42-47 और आईएनडीआईए को 25-30 सीटें।
    • पीपुल्स पल्स ने राजग को 44-53 और आईएनडीआईए को 25-37 सीटें।
    • जेवीसी ने राजग को 40-44 और आईएनडीआईए को 30-40 सीटें।
    • एक्सिस माय इंडिया ने आईएनडीआईए को 53 और राजग को 25 सीटें दी है।

    झामुमो का दावा, 50 सीटों से अधिक जीतेंगे

    सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राज्य में सत्ता में फिर से वापसी का दावा किया है। महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि झामुमो के नेतृत्व में गठबंधन 50 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगा। राज्य की जनता ने हेमंत सरकार को ऐतिहासिक जनादेश दिया है। भाजपा के नफरत की राजनीति को राज्य की जनता ने पूरी तरह नकार दिया है।

    उन्होंने कहा, जिस प्रकार से भाजपा के नेताओं ने झूठ का भ्रमजाल फैलाया, उसका राज्य की जनता ने जवाब दिया। दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के बाद स्पष्ट हो गया है कि झामुमो गठबंधन के साथी दलों के साथ मिलकर सरकार बनाएगा। लोगों ने हेमंत सोरेन को अपना आशीर्वाद दिया है। शहर से लेकर गांव तक लोग पक्ष में खड़े दिखे।

    बाबूलाल मरांडी की शिकायत

    झामुमो ने बुधवार को बाबूलाल मरांडी की शिकायत चुनाव आयोग से की। पार्टी का आरोप है कि उन्होंने मतदान केंद्र के भीतर वोट देते अपना फोटो जारी किया। जो आदर्श चुनाव आचार संहिता के विपरीत है। महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि इस प्रकरण में कार्रवाई सुनिश्चित करें। शिकायत के साथ फोटो भी संलग्न किया गया है।

    आईएनडीआईए बढ़त के साथ सरकार बनाएगी : शाहदेव

    झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 38 विधानसभा सीटों पर मतदान के लिए मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि दोनों चरणों में रुझान स्पष्ट रूप से मौजूदा सरकार की ओर देखने को मिला है। इस आधार पर हम कह सकते हैं कि झारखंड में पूर्ण बहुमत के साथ महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। सीटों की संख्या पिछली बार से निश्चित रूप से बढ़ेगी।

    शाहदेव ने कहा, आज चुनाव के अंतिम दिन तक भी भाजपा चुनावी एजेंडा नहीं तय कर पायी है। बीजेपी कभी भ्रष्टाचार, कभी घुसपैठिए जैसे भ्रामक नारे देती रही। शाहदेव ने कहा कि दूसरी ओर हेमंत सरकार और कांग्रेस पार्टी अपनी ही चल रही योजनाओं को प्रतिबद्धता के साथ लागू करने को लेकर मतदाताओं के बीच गई, जिसको मतदाताओं ने हाथों-हाथ लिया और भरपूर सहयोग और समर्थन दिया।

    ये भी पढ़ें- Jharkhand Election 2024: 'मंइयां' और 'गोगो दीदी' की लड़ाई में 'कैंची' का खौफ भी, तीसरा खिलाड़ी बिगाड़ेगा 'खेल'

    ये भी पढ़ें- Jharkhand Exit Poll: हो गया 'खेल'! इस एग्जिट पोल में बन रही हेमंत सोरेन की सरकार, BJP को झटका