Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Exit Poll: हो गया 'खेल'! इस एग्जिट पोल में बन रही हेमंत सोरेन की सरकार, BJP को झटका

    Updated: Wed, 20 Nov 2024 07:35 PM (IST)

    झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए हुए एग्जिट पोल में हेमंत सोरेन की सरकार बनती दिख रही है। एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार I.N.D.I.A को 53 सीटें मिल सकती हैं जबकि NDA 25 सीटों पर सिमट सकती है। 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान हुआ। पहले फेज का मतदान 13 नवंबर को हुआ जबकि दूसरे फेज का मतदान 20 नवंबर को हुआ।

    Hero Image
    इस एग्जिट पोल में बन रही हेमंत सोरेन की सरकार, BJP को झटका

    डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Election 2024) के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। राज्य की 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान हुआ। पहले फेज का मतदान 13 नवंबर को हुआ, जबकि दूसरे फेज का मतदान 20 नवंबर को हुआ। मतदान संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल भी सामने आए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्यादातर एग्जिट पोल (Jharkhand Exit Poll 2024) में एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है। हालांकि, AXIS MY INDIA के एग्जिट पोल (Axis My INDIA Exit Poll) से आईएनडीआईए के लिए खुशखबरी सामने आई है।

    'एक्सिस माय इंडिया' का अनुमान है कि झारखंड में I.N.D.I.A को 53 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, एनडीए बहुमत के आंकड़े से काफी दूर 25 सीटों पर सिमट सकती है।

    MATRIZE का एग्जिट पोल क्या कहता है?

    MATRIZE के एग्जिट पोल से आईएनडीआईए के लिए अच्छी खबर नहीं आ रही है। इस एग्जिट पोल में हेमंत सोरेन को झटका लगता दिख रहा है। आईएनडीआईए को 25 से 30 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि एनडीए को 42 से 47 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 1 से 4 सीटें।

    CHANAKYA STRATEGIES का एग्जिट पोल क्या कहता है?

    चाणाक्य स्ट्रैटीज के एग्जिट पोल में भी आईएनडीआईए के लिए सुकून की खबर नहीं है। इस एग्जिट पोल में बीजेपी+ 45 से 50 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस+ 35 से 38 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 3 से 5 सीटें।

    2019 में एग्जिट पोल के अनुरूप आए थे झारखंड के चुनाव परिणाम

    हाल ही में संपन्न हरियाणा विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल के अनुमान के विपरीत परिणाम आए। ऐसे में एग्जिट पोल के नतीजों पर सवाल उठना स्वाभाविक है। झारखंड में बुधवार को संपन्न विधानसभा के दूसरे व अंतिम चरण के मतदान के बाद जारी ज्यादातर एग्जिट पोल में सत्ता परिवर्तन के स्पष्ट संकेत हैं। इस परिप्रेक्ष्य में वर्ष 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल के नतीजे का आकलन करने पर पता चलता है कि एग्जिट पोल परिणाम के अनुरूप थे।

    वर्ष 2019 में ज्यादातर एग्जिट पोल में झामुमोनीत गठबंधन की स्पष्ट बढ़त बताई गई थी। इंडिया टुडे-माय एक्सिस के एग्जिट पोल में झामुमोनीत गठबंधन को 43 और भाजपा को 27 सीटों का अनुमान लगाया गया था, जबकि टाइम्स नाऊ ने झामुमोनीत गठबंधन को 44 और भाजपा को 28 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की थी। एबीपी-सी वोटर का एग्जिट पोल जरा भिन्न था।

    एबीपी-सी वोटर ने झामुमो नीत गठबंधन को 35 और भाजपा को 32 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। चैनल ने त्रिशंकु विधानसभा की संभावना जताई थी। चुनाव परिणाम के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गठबंधन को 47 सीटें आई थी। झामुमो ने 30, कांग्रेस ने 16 और राजद ने एक सीट पर कब्जा किया था। भाजपा सिर्फ 25 सीटों पर सिमट गई थी।

    2019 को किस पार्टी को मिलीं थी कितनी सीटें?

    • झारखंड मुक्ति मोर्चा : 30 सीटों पर जीत
    • कांग्रेस : 16 सीटों पर जीत
    • राजद : एक सीट पर जीत मिली
    • भाजपा : 25 सीटों पर जीत
    • झाविमो : तीन सीटों पर जीत मिली
    • आजसू : दो सीटों पर जीत मिली
    • राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी : एक सीट पर जीत मिली
    • भाकपा माले : एक सीट
    • निर्दलीय : दो जीते

    नोट : झाविमो के दो विधायक कांग्रेस और एक विधायक भाजपा में शामिल हैं।

    नोट- खबर को अपडेट किया जा रहा है।

    ये भी पढ़ें- Jharkhand Exit Poll Result: एग्जिट पोल के बाद हेमंत सोरेन की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- हम प्रण लेते हैं कि...