Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Exit Poll Result: एग्जिट पोल के बाद हेमंत सोरेन की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- हम प्रण लेते हैं कि...

    Updated: Wed, 20 Nov 2024 07:13 PM (IST)

    झारखंड में दोनों चरणों का मतदान समाप्त हो चुका है। वोटिंग के बाद एग्जिट पोल भी जारी हो चुके हैं। इसमें भाजपा गठबंधन को बढ़त मिल रही है। वहीं हेमंत सोरेन की सरकार को जनता ने नकार दिया है। इस बीच हेमंत सोरेन की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। हेमंत सोरेन ने दावा किया है कि जनता ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और आइएनडीआइए को आशीर्वाद दिया है।

    Hero Image
    एग्जिट पोल के बाद हेमंत सोरेन की आई पहली प्रतिक्रिया

    राज्य ब्यूरो, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दूसरे व अंतिम चरण की मतदान की समाप्ति के बाद दावा किया कि जनता ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और आइएनडीआइए को आशीर्वाद दिया है। झारखंड की पावन धरती पर लोकतंत्र का यह महापर्व अद्भुत रहा। दोनों चरणों में राज्य की जनता ने अपनी आकांक्षाओं और आशाओं को मतदान के माध्यम से अभिव्यक्त किया है। यह केवल एक चुनाव नहीं, बल्कि एक नए, समृद्ध और सशक्त झारखंड के निर्माण का संकल्प है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुजुर्ग, युवा, श्रमिक, महिला, किसान, सभी ने उत्साह और उमंग के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना अभूतपूर्व आशीर्वाद दिया। खासकर राज्य की आधी आबादी ने बढ़-चढ़कर अपने हक-अधिकार, मान और सम्मान के लिए ऐतिहासिक रूप से झामुमो और आइएनडीआइए को अपना असीम आशीर्वाद दिया। हम दृढ़ता से प्रण लेते हैं कि आकांक्षाओं को मूर्त रूप देंगे और मिलकर नया झारखंड बनाएंगे। उन्होंने मतदाताओं का आभार प्रकट किया।