Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Exit Poll 2024: आ गया झारखंड का एग्जिट पोल, NDA और I.N.D.I.A को कितनी सीटें?

    Updated: Wed, 20 Nov 2024 06:46 PM (IST)

    झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Exit Poll 2024) के लिए दो चरणों में मतदान हुआ। चुनाव समाप्त होने के साथ ही विभिन्न चैनलों पर एग्जिट पोल के नतीजे दिखने लगे और अधिसंख्य मामलों में एनडीए गठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है। सत्ताधारी गठबंधन के कई सीटों पर चुनाव हारने की खबरें आ रही हैं। एक्सिस माय इंडिया के अलावा सभी एग्जिट पोल में NDA को बढ़त दिख रही है।

    Hero Image
    आ गया झारखंड का एग्जिट पोल, NDA और I.N.D.I.A को कितनी सीटें?

    डिजिटल डेस्क, रांची। Jharkhand Exit Poll 2024 झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान हुआ। पहले चरण की 43 सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग हुई थी, जबकि दूसरे चरण की 38 सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान हुआ। मतदान के बाद एग्जिट पोल भी सामने आ गया है। बता दें कि झारखंड में इस बार आईएनडीआईए (I.N.D.I.A) और एनडीए (NDA) के बीच टक्कर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MATRIZE का एग्जिट पोल:

    MATRIZE के एग्जिट पोल के अनुसार, झारखंड में बीजेपी गठबंधन को 27-42 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं,  कांग्रेस गठबंधन को 25-30 सीटें और अन्य के खाते में 1-4 सीटें जाती दिख रही हैं।

    CHANAKYA STRATEGIES का एग्जिट पोल:

    CHANAKYA STRATEGIES के एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी+ को 45-50 सीटें, कांग्रेस+ को 35-38 सीटें और अन्य के खाते में 3 से 5 सीटें।

    AXIS MY INDIA का एग्जिट पोल:

    AXIS MY INDIA के एग्जिट पोल के अनुसार, झारखंड में आईएनडीआई गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है। एग्जिट पोल में आईएनडीआईए को 53 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि एनडीए को 25 सीटें मिलने का अनुमान है।

    पीपुल्स पल्स का एग्जिट पोल:

    एनडीए को 44 से 53 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, आईएनडीआईए को 25 से 37 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 5 से 9 सीटें आ सकती हैं।

    जेवीसी का एग्जिट पोल:

    एनडीए के सीटों की संख्या 40 से 44 हो सकती है, जबकि आईएनडीआईए को 30 से 40 सीटे दी गई हैं। वहीं, अन्य के खाते में 1 सीट आ सकती है।

    C Voter का एग्जिट पोल:

    C Voter के एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को 36 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, आईएनडीआईए को 26 सीटें मिलने का अनुमान है। पोल के अनुसार, 20 सीटों पर कांटे की टक्कर होगी।

    एनडीए गठबंधन में कौन-सी पार्टियां हैं?

    भारतीय जनता पार्टी, जनता दल यूनाइटेड, आजसू पार्टी और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)।

    आईएनडीआईए में कौन-सी पार्टियां हैं?

    झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, भाकपा-माले।

    उल्लेखनीय है कि झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर कुल 1211 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद है। 23 नवंबर को नतीजे आएंगे।

    झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 का परिणाम

    गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 30 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, बीजेपी दूसरे नंबर की पार्टी थी। बीजेपी ने 25 सीटों पर कब्जा किया था। कांग्रेस 16 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर रही। लालू यादव की पार्टी राजद को महज 1 सीट से संतोष करना पड़ा।

    इनके अलावा, झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक 3, ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन 2, भाकपा लेनिनवादी 1, एनसीपी 1 सीट पर सिमट गई। चुनाव में दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की थी।

    ये भी पढ़ें- Jharkhand Election 2024: झारखंड में अंतिम चरण में भी बंपर वोटिंग, अब निगाहें 23 को आनेवाले नतीजे पर