Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Jharkhand Election 2024: जहां माओवादियों ने बैनर लगाकर किया वोट बहिष्कार का आह्वान, वहां बंपर मतदान

    Updated: Wed, 13 Nov 2024 07:37 PM (IST)

    झारखंड चुनाव 2024 में पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के जराईकेला थाना क्षेत्र में जहां माओवादियों ने वोट बहिष्कार का आह्वान किया था वहां ग्रामीणों ने बंपर मतदान किया। सुरक्षा बलों ने माओवादियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित किया। यहां मतदान केंद्र संख्या 254 पर 68.50 व मतदान केंद्र संख्या 255 पर 74 प्रतिशत मतदान हुआ है।

    Hero Image
    माओवादियों के गढ़ में ग्रामीणों ने दिखाया लोकतंत्र पर भरोसा (जागरण ग्राफिक्स)

    राज्य ब्यूरो, रांची। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के जराईकेला थाना क्षेत्र स्थित घोर नक्सल प्रभावित इलाके में जहां माओवादियों ने बैनर लगाकर वोट बहिष्कार का आह्वान किया था, वहां ग्रामीणों ने बंपर मतदान किया। यहां के सर्वाधिक संवेदनशील उत्क्रमित मध्य विद्यालय रवंगदा के दोनों बूथों पर जमकर वोट पड़े। भारी सुरक्षा के बीच ग्रामीणों ने बेखौफ होकर मतदान किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यहां मतदान केंद्र संख्या 254 पर 68.50 व मतदान केंद्र संख्या 255 पर 74 प्रतिशत मतदान हुआ है। सुरक्षा बलों ने माओवादियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। ग्रामीणों का विश्वास जीता और माओवादियों के गढ़ में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराया।

    जराईकेला थाना क्षेत्र के रवंगदा गांव में बुधवार की सुबह मतदान प्रक्रिया शुरू होने के पूर्व ही यह सूचना मिली कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों ने ग्रामीणें से वोट बहिष्कार का आह्वान किया है। सुरक्षा बलों ने सूचनाओं का सत्यापन किया। वहां माओवादियों ने बैनर लगा रखा था। बैनर पर लिखा था वोट मत दो, वोट का बहिष्कार करो। अपना गांव में अपना राज व जन सरकार बनाओ।

    सुरक्षा बलों ने विधिवत जांच के बाद माओवादियों के पोस्टर को हटाया। वहां भारी संख्या में सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति हुई। इसका असर यह हुआ कि यहां मतदान के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस क्षेत्र में माओवादियों के पूर्व के भय व दहशत पर मतदाताओं का उत्साह भारी पड़ा। मतदान प्रारंभ होने के साथ ही मतदाता लोकतंत्र में अपनी आस्था दिखाते हुए अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्र पर कतारबद्ध होकर मतदान में हिस्सेदारी निभाने को आतुर दिखे।

    राज्य गठन के बाद पहली बार गुमला के कुरुमगढ़ में हुआ मतदान, बूढ़ा पहाड़ पर भी पड़े वोट

    गुमला जिले के कुरुमगढ़ के सात मतदान केंद्र ऐसे थे, जहां झारखंड राज्य गठन के बाद पहली बार मतदान हुआ। अति उग्रवाद प्रभावित होने के कारण मतदाता अपने मताधिकार से वंचित रह जाते थे। इन सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर उत्साहित दिखे।

    नक्सलियों के गढ़ कहे जाने वाले बूढ़ा पहाड़ के मतदाताओं ने भी लोकतंत्र में अपना विश्वास दिखाया। एक समय जहां नक्सलियों के डर से लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे, वे आज बुधवार को भारी संख्या में उत्साहित होकर अपने घरों से निकले और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

    रांची: राज्यपाल ने एटीआई में बनाए गए बूथ पर किया मतदान

    राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को झारखंड विधानसभा चुनाव के तहत सुबह साढ़े सात बजे श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान (एटीआइ) स्थित मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्यवासियों को लोकतंत्र के इस महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

    साथ ही उन्होंने सभी मतदाताओं से आह्वान किया कि वे इस महापर्व में सक्रिय रूप से भाग लें और अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। राज्यपाल ने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते मतदान करना हम सभी का कर्तव्य है।

    ये भी पढे़ं- Jharkhand Assembly Election: झारखंड में पीएम मोदी ने दे दी एक और गारंटी, सीता सोरेन के अपमान पर हुए आगबबूला

    ये भी पढ़ें- Jharkhand Assembly Election: विधानसभा चुनाव से पहले लातेहार में बड़ा हादसा, CRPF जवान के सिर में लगी गोली