Jharkhand Assembly Election: झारखंड में पीएम मोदी ने दे दी एक और गारंटी, सीता सोरेन के अपमान पर हुए आगबबूला
Jharkhand News प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देवघर में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशियों को जीताने की अपील की। उन्होंने विदेशी घुसपैठ कांग्रेस के आरक्षण की खतरनाक साजिश और बहन सीता के अपमान पर आवाम को गोलबंद किया। मोदी ने कहा कि भाजपा-एनडीए सरकार संताल-झारखंड की रोटी बेटी और माटी की सुरक्षा के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होने देगी।

जागरण संवाददाता, देवघर। देवघर में सारठ के रांगा सिरसा मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देवघर, दुमका, जामताड़ा के भाजपा प्रत्याशियों को जीताने की अपील की।
जनसभा को संबोधित करते प्रधानमंत्री मोदी ने विदेशी घुसपैठ, कांग्रेस के आरक्षण की खतरनाक साजिश और बहन सीता के अपमान पर आवाम को गोलबंद किया।
मोदी यह कहने में कामयाब हुए कि एक हैं तो सेफ हैं। मोदी वर्तमान सरकार के भ्रष्टाचार पर खूब गरजे। कहा कि विश्वास दिलाता हूं बीजेपी-एनडीए सरकार संताल-झारखंड की रोटी, बेटी और माटी की सुरक्षा के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होने देगी।
पीएम मोदी ने कहा कि इतनी बड़ी तादाद में माता-बहनें आशीर्वाद देने आई हैं, जिससे सारे रिकॉर्ड टूट गए। देवघर आने का सौभाग्य पहले भी मिला है, लेकिन सारठ पहली बार आया हूं। चुनाव का नतीजा यहां दिख रहा है।
संताल परगना नया इतिहास रचने को तैयार- पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड में एनडीए सरकार की गारंटी देता हूं। हर तरफ एक ही गूंज है। रोटी-बेटी माटी की पुकार, झारखंड में एनडीए की सरकार। संताल परगना नया इतिहास रचने को तैयार है। झामुमो-कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना है। झारखंड में हर जगह घुसपैठ को लेकर चर्चा हो रही है।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि अगर झारखंड की पहचान की खत्म हो गई तो क्या होगा। संताल परगना में आदिवासियों की संख्या आधी रह गई है। जल जंगल जमीन को बचाना है। आज झारखंड की पहचान बदलने की साजिश हो रही है। बाहरी लोगों का झामुमो-कांग्रेस कागज बना कर दे रहे है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यहां की सरकार का दोहरा रवैया देखिए। कहते है कि झारखंड में घुसपैठ नहीं हो रहा है।यहां स्थानीय निवासियों को पानी तक मिलना मुश्किल हो गया। इस चुनाव में रोटी माटी और बेटी की सुरक्षा में भाजपा को कोई खिलवाड़ नहीं होने देगी।
सीता सोरेन के बारे में क्या बोले पीएम मोदी?
पीएम ने कहा कि बहन सीता सोरेन के लिए कांग्रेस ने क्या-क्या नहीं कहा। इनलोगों में इतनी हिम्मत कहां से आई। झामुमो को आदिवासी बेटी-बहू के इज्जत की परवाह नहीं है। लेकिन भाजपा ने एक आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति बनाया। कांग्रेस एसटी, एससी और ओबीसी आरक्षण को खत्म करने का एलान कर दिया।
इसके बाद कांग्रेस हर चुनाव हारती गई। इसलिए कांग्रेस ने एक नई साजिश रची है। ये लोग टुकडोँ-टुकडोँ में बाटना चाहते है। यहां की एक जनजातीय एकजुट है, जिसे कांग्रेस आपस में लड़ाना चाहती है। कांग्रेस चाहती है कि ओबीसी एसटी, एससी की पह्चान खत्म हो जाए। इसलिए जगाने आया हूं।
पीएम ने कहा कि आपके लिए लड़ने मैदान में आया हूं। याद रखना है एक है तो सेफ है। आप का परिवार ही मोदी का परिवार है। मोदी को आपके परिवार की चिंता है। हेमंत ने पांच साल तक आपका जल जंगल जमीन लूटा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।