विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Election 2024: ये सच है कि मैं झारखंड में सरकार... CM हेमंत सोरेन के 'ठेका और सुपारी' वाले बयान पर क्या बोले हिमंत सरमा

Published: Sun, 10 Nov 2024 12:41 PM (IST)

असम सीएम और झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है। ...और पढ़ें

हिमंत बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर साधा निशाना
हिमंत बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर साधा निशाना

HighLights

  1. हेमंत सोरेन पर बरसे असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा
  2. मुख्यमंत्री द्वारा 'ठेका' और 'सुपारी' शब्द के प्रयोग पर जताई आपत्ति

जागरण डेस्क, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Election 202 ) की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, सियासी बयानबाजी भी लगातार बढ़ती जा रही है। इस बीच असम के सीएम और झारखंड भाजपा के सह चुनाव प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के एक बयान को लेकर उन पर निशाना साधा है, जिसमें वो हिमंत बिस्वा सरमा के लिए कथित तौर पर 'ठेका' और 'सुपारी' जैसे शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं।

हिमंत बिस्वा सरमा का बयान

हाल ही में असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बयान को लेकर उन पर हमला बोला है। हिमंत ने कहा कि मुख्यमंत्री को ऐसे शब्द शोभा नहीं देते हैं। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि वो झारखंड में सरकार परिवर्तन के लिए काम कर रहे हैं।

अगर झारखंड सीएम उन पर कोई टिप्पणी करना चाहते हैं तो इन शब्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कर्नाटक और तेलंगाना को कांग्रेस का एटीएम बताया।

हेमंत सोरेन और हिमंत बिस्वा सरमा के बीच छिड़ा विवाद

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के बीच का विवाद कोई नया नहीं है। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को झारखंड चुनाव का प्रभारी और असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को सह प्रभारी बताया है, जिसके बाद से सीएम सोरेन भाजपा पर हमलावर हैं। सीएम सोरेन ने भाजपा पर बाहरी नेताओं को झारखंड में लाने का आरोप भी लगाया है।

शिवराज सिंह चौहान और हिमंत बिस्वा सरमा को बोरो प्लेयर

हाल ही में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में दिग्गज नेताओं के होने के बाद भी भाजपा को उन पर भरोसा नहीं है। झारखंड में भाजपा के पास बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, चंपाई सोरेन जैसे कई मुख्यमंत्री हैं, बावजूद इसके बीजेपी ने दूसरे राज्य के नेताओं पर भरोसा जताकर उन्हें चुनाव प्रभारी बनाया। इस दौरान उन्होंने शिवराज सिंह चौहान और हिमंत बिस्वा सरमा को बोरो प्लेयर भी बताया।

13 नवंबर को वोटिंग

झारखंड में पहले चरण की वोटिंग में बेहद कम समय बचा है। राज्य में पहले चरण में 13 नवंबर को वोटिंग होगी, जिसके लिए चुनाव प्रचार 11 नवंबर की शाम से थम जाएगा। वहीं दूसरे चरण में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 23 नवंबर को झारखंड चुनाव के नतीजे जारी होंगे।

ये भी पढ़ें-

Jharkhand Election 2024: अनुसूचित जनजातियों की घटती आबादी को लेकर राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और झामुमो से मांगा जवाब

Jharkhand Election 2024: झारखंड के चुनावी मैदान में शहरी से लेकर ग्रामीण सीट तक उतरे BJP के स्टार प्रचारक, रोड शो से बना रहे माहौल