विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Election 2024: 'उन पर राष्ट्रदोह का केस बनता है', राहुल गांधी पर अमित शाह की टिप्पणी से कांग्रेस ने जताई नाराजगी

Published: Sun, 10 Nov 2024 01:18 PM (IST)

झारखंड विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक पार्टियों द्वारा जीत का दावा किया जा रहा है। कांग्रेस का कहना है कि ...और पढ़ें

राहुल गांधी पर अमित शाह की टिप्पणी से कांग्रेस में नाराजगी
राहुल गांधी पर अमित शाह की टिप्पणी से कांग्रेस में नाराजगी

HighLights

  1. कांग्रेस ने झारखंड में काम के दम पर सरकार बनाने का किया दावा
  2. केंद्र सरकार पर लगाया काम में अड़चन पैदा करने का आरोप

राज्य ब्यूरो, रांची। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अंशुल अविजित ने दावा किया है कि राज्य में जनकल्याणकारी योजनाओं और काम के दम पर फिर से गठबंधन की सरकार बनेगी। पांच साल चुनौतीपूर्ण रहे हैं, भाजपा ने कई बार अड़चने पैदा की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया। उसके बाद केंद्रीय जांच एजेंसियों को सभी के पीछे लगा दिया, लेकिन हेमंत सोरेन के साथ मिलकर सकारात्मक सरकार चलाई है, जिसका असर आगामी चुनाव में भी देखने को मिलेगा।

अंशुल अविजित शनिवार को कांग्रेस भवन में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रणाली और संघीय ढांचा को विकृत करने का प्रयास किया है, लेकिन उनका प्रयास झारखंड में विफल रहा है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में सात गारंटी की बात कही गई है। यह न तो वादा है और न ही संकल्प है।

भले ही केंद्र सरकार ने बाधा उत्पन्न की हो, लेकिन कांग्रेस ने कर्नाटक में अपनी पांच गारंटी को पूरा करके दिखाया है। नोटबंदी ने झारखंड को सबसे ज्यादा प्रभावित किया। यहां के लोगों के साथ आर्थिक हिंसा हुई थी। उसके बाद जीएसटी ने तो यहां के छोटे उद्योगों को समाप्त कर दिया।

केंद्र सरकार ने बड़े उद्योगपतियों का 15 लाख करोड़ रुपये माफ कर दिया और कॉरपोरेट टैक्स भी घटा दिया है। जंगल को लेकर ऐसा कानून लाया है, जिसमें बिना ग्रामसभा की सहमति के ही किसी को भी जमीन दी जा सकती है।

सरना धर्म कोड लागू कराएंगे

अंशुल अविजित ने कहा कि 11 साल से केंद्र सरकार ने राज्य में सरना धर्म कोड को लटकाया है। यह झारखंड की अस्मिता से जुड़ा मुद्दा है। सरकार बनने पर इसे लागू कराया जाएगा।

सरकार बनने पर मिलेंगी ये सुविधाएं

  • गैस 450 रुपये में मिलेगा।
  • किसानों की फसल के न्यूनतम मूल्य में बढ़ोतरी की जाएगी।
  • महिलाओं को आर्थिक रूप से सुरक्षा दी जाएगी,जिसके लिए सरकार अभी भी योजना चला रही है।

अमित शाह की टिप्पणी पर नाराजगी

प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने अमित शाह के संविधान की किताब का पन्ना खाली होने के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संविधान के कारण ही वह देश के गृहमंत्री है। उनपर राष्ट्रद्रोह का केस बनाता है। जल्द ही इस मामले में उनपर केस किया जाएगा।

हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने झारखंड में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर टिप्पणी की थी, जिसमें उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जो लाल कवर वाली किताब लहराते हैं, उसमें भले ही संविधान लिखा है, लेकिन उसके पन्ने कोरे हैं।

ये भी पढ़ें

Jharkhand Election 2024: झारखंड के चुनावी मैदान में शहरी से लेकर ग्रामीण सीट तक उतरे BJP के स्टार प्रचारक, रोड शो से बना रहे माहौल

Jharkhand Election 2024: ये सच है कि मैं झारखंड में सरकार... CM हेमंत सोरेन के 'ठेका और सुपारी' वाले बयान पर क्या बोले हिमंत सरमा