विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand: 'बेकार नहीं जाएगा बलिदान', शहीद CRPF जवान को CM हेमंत ने पहले दी श्रद्धांजलि; फिर दे दिया बड़ा बयान

Published: Sun, 23 Mar 2025 09:14 PM (GMT+05:30)

Jharkhand News Hindi झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने कहा है कि राज्य में नक्सली हताश हो चुके ...और पढ़ें

शहीद सुनील कुमार मंडल को सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि
शहीद सुनील कुमार मंडल को सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

HighLights

  1. राज्यपाल और सीएम ने सीआरपीएफ के बलिदानी एसआइ को दी श्रद्धांजलि
  2. श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नक्सलियों को लेकर दिया बड़ा बयान

राज्य ब्यूरो, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य में नक्सली हताश हो चुके हैं। नक्सलियों के विरुद्ध सुरक्षा बलों का अभियान लगातार मजबूत हो रहा है।

वे रविवार को धुर्वा सेक्टर-दो स्थित 133 बटालियन सीआरपीएफ के मुख्यालय परिसर में मीडिया से रूबरू थे। उन्होंने बलिदानी सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार मंडल का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

आइईडी धमाके में बलिदान हुए सीआरपीएफ जवान नक्सलियों के विरुद्ध आपरेशन में थे। इसी दौरान आइईडी ब्लास्ट में वे बलिदान हो गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार नक्सलियों के विरुद्ध आपरेशन दिन-ब-दिन मजबूत हो रहा है। उन्होंने दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को दुख सहने की शक्ति दें।

उन्होंने बलिदानी जवान के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

सारंडा में नक्सली हमला 

बता दें कि पश्चिमी सिंहभूम जिला के सारंडा में छोटानागरा थाना अंतर्गत वनग्राम मरांगपोंगा के आस-पास जंगली, पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये आइईडी विस्फोट की चपेट में आने से सीआरपीएफ 193 बटालियन के एसआई सुनील कुमार मंडल बलिदान हो गये है।

इस विस्फोट में घायल सुरक्षाबल का जवान पार्थ प्रतिम डे रांची के अस्पताल में इलाजरत है। घटना शनिवार दोपहर में उस समय घटी जब सुरक्षाबल के जवान नक्सलियों के खिलाफ सारंडा जंगल में सर्च अभियान चला रहे थे।

बलिदानी सुनील कुमार मंडल पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मेदिनीपुर के रहने वाले थे। जख्मी जवान पार्थ प्रतिम डे पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा के रहने वाले हैं।

गांधी घाट पर मना भगत, राजगुरु व सुखदेव का शहीदी दिवस

  • जमशेदपुर में केंद्रीय वरिष्ठ नागरिक समिति व पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से रविवार को साकची स्थित गांधी पार्क में भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव का शहीदी दिवस मनाया गया।
  • उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। समिति के केंद्रीय अध्यक्ष शिव पूजन सिंह ने उनके त्याग, बलिदान और शौर्य पराक्रम पर प्रकाश डाला।
  • उन्होंने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव का एक ही लक्ष्य था देश की आजादी। इसके लिए उन्होंने फांसी पर झूल गए लेकिन पीछे नहीं हटे। आज के नेताओं को उनसे सीखने की जरूरत है।
  • इस अवसर पर रमेश कुंवर, सुशील सिंह, सौरभ विष्णु, मुन्ना चौबे, सुशील कुमार श्रीवास्तव, राजीव रंजन सिंह, दिनेश सिंह, कैलाश प्रसाद, एन अग्रवाल, दिनेश प्रसाद, विष्णु पाठक, अवधेश, जय राम मिश्रा, कुंदन सिंह आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें-

झारखंड में कांग्रेस के अंदर क्या चल रहा? विधायक और मंत्रियों को ट्रैक पर लाने के लिए पार्टी करने जा रही ये काम

Jharkhand News: केंद्र से जारी हुई नई एडवाइजरी, हेमंत सरकार तक पहुंचा पत्र; दी गई अहम सलाह