Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Election में सक्रिय हुए झारखंड भाजपा के नेता और कार्यकर्ता, मिली बेहद अहम जिम्मेदारी

    Updated: Sat, 09 Aug 2025 08:10 PM (IST)

    इस साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। झारखंड भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को बिहार भेजने की तैयारी कर रही है क्योंकि दोनों राज्यों के बीच सामाजिक-सांस्कृतिक संबंध हैं। भाजपा महिला मोर्चा और ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता स्थानीय संगठनों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। 15 अगस्त के बाद प्रदेश कमेटी भी कार्यकर्ताओं को भेजेगी। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी बिहार का दौरा कर चुके हैं।

    Hero Image
    बिहार चुनाव में सक्रिय हुए झारखंड भाजपा के कार्यकर्ता और नेता

    राज्य ब्यूरो, रांची। इस साल के अंत तक बिहार में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में झारखंड भाजपा भी पड़ोसी राज्य के चुनाव से पहले अपने कार्यकर्ताओं को वहां भेज रही है। दोनों राज्यों में लोगों के बीच सामाजिक सांस्कृतिक संबंध हैं। ऐसे में भाजपा महिला मोर्चा, ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता बिहार के जिलों में जाकर वहां के स्थानीय संगठन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। 15 अगस्त के बाद प्रदेश कमेटी भी अपने सक्रिय नेताओं कार्यकर्ताओं को बिहार प्रवास पर भेजेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि झारखंड भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रहे राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश अभी बिहार भाजपा के संगठन सह प्रभारी हैं। वहीं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी का केंद्र रांची ही है। बिहार चुनाव की वजह से अभी वो ज्यादा समय वहीं रह रहे हैं। चुनावों में भाजपा एक प्रदेश के कार्यकर्ताओं को दूसरे प्रदेश में हमेशा से भेजती है। झारखंड के चुनाव में भी बिहार, बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता पहुंचते हैं।

    अर्जुन मुंडा समेत कई नेता कर चुके हैं दौरा

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा मई-जून के महीने में बिहार का दौरा कर चुके हैं। प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सदस्य प्रदीप वर्मा भी बिहार में अनेक कार्यक्रमों में जा चुके हैं। चुनाव करीब आने के साथ ही प्रदेश संगठन सभी बड़े नेताओं को बिहार में उपयोगिता के आधार पर भेजेगा।