विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खनिज अधिकार पर झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुधवार से, पक्ष-विपक्ष में एमएमडीआर एक्ट पर घमासान तय

Published: Tue, 24 Nov 2026 05:30 PM (IST)

झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र आज से एमएमडीआर एक्ट संशोधन और एसआइआर पर बहस के लिए शुरू हो रहा है। इंडी गठबंधन इसे संघीय ढांचे पर आघात और आर्थिक नुकसान बताकर घेराबंदी करेगा, जबकि भाजपा खनिज चोरी रुकने और राजस्व बढ़ने का दावा कर रही है।

भाजपा का दावा कि अब खनिज की चोरी रुकेगी, उत्पादन बढ़ेगा, रायल्टी अधिक मिलेगी।

भाजपा का दावा कि अब खनिज की चोरी रुकेगी, उत्पादन बढ़ेगा, रायल्टी अधिक मिलेगी।

राज्य ब्यूरो, रांची। खनिज के अधिकार पर बुधवार से झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र होगा जो दो दिन चलेगा। विशेष सत्र के दौरान एमएमडीआर एक्ट (खान एवं खनिज, विकास एवं विनियमन अधिनियम) में संशोधन और एसआईआर (मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण) पर बहस होगी।

संसद के मानसून सत्र के दौरान एमएमडीआर एक्ट में संशोधन किया गया है जिसके तहत खनिज पर सेस लेने के राज्यों के अधिकार का खत्म अथवा सीमित कर दिया गया है। विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान इंडी गठबंधन में शामिल झामुमो, कांग्रेस, राजद एवं वाम दलों के विधायक एमएमडीआर एक्ट में संशोधन को न सिर्फ संघीय ढांचा पर आघात बताएंगे अपितु झारखंड को होने वाले आर्थिक नुकसान के लिए भी एनडीए की घेराबंदी को तैयार है।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की अगुवाई में भाजपा विधायक एमएमडीआर एक्ट में संशोधन पर इंडी गठबंधन की आपत्ति पर सीधे सरकार को घेरने को तैयार हैं।

आजसू पार्टी और जेएलकेएम का रूख होगा साफ

एमएमडीआर एक्ट पर आजसू पार्टी और जेएलकेएम का रूख पूरी तरह साफ नहीं है। आजसू पार्टी धीमे स्वर में राज्य का अधिकार छीने जाने की बात कहती रही है। कुड़मी राजनीति की एक और दावेदार बन कर उभरी पार्टी जेएलकेएम अध्यक्ष जयराम महतो की सोच भी विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान सार्वजनिक होगी।

संथाल से कोल्हान से भाजपा का पास चेहरा नहीं

संथाल परगना में कोयला और पत्थर की खदानें हैं तो कोल्हान प्रमंडल में यूरेनियम, लौह अयस्क, मैगनीज, चूना पत्थर, सोना की खदानें हैं। खनिज बहुल दोनों प्रमंडल में भाजपा के पास चेहरे की कमी है। संथाल की 18 विस सीटों में सिर्फ जरमुंडी से एकमात्र विधायक हैं।

देवेंद्र कुंवर। कोल्हान प्रमंडल की 14 सीटों से एनडीए के सिर्फ 3 विधायक चंपई सोरेन, सरयू राय और पूर्णिमा साहू हैं। हजारीबाग प्रमंडल से एनडीए के 14 विधायक हैं। बाबूलाल मरांडी के अलावा एनडीए की ओर से हजारीबाग प्रमंडल के विधायक ही सदन में मोर्चा संभालेंगे।

इंडी गठबंधन की बात करे तो संथाल से स्टीफन मरांडी, हेमलाल मुर्मू, प्रदीप यादव जैसे पुराने नेता सदन में गरजेंगे। भाकपा माले के अरूप चटर्जी, कांग्रेस के राजेश कच्छप, शिल्पी नेहा तिर्की जैसे चेहरे सदन में आवाज उठाते दिख सकते हैं।

झारखंड सरकार ने नहीं छोड़ा सेस लेने का अधिकार

एमएमडीआर एक्ट में संशोधन के बाद भी झारखंड सरकार ने झारखंड खनिज धारित भूमि उपकर अधिनियम 2024 के तहत उपकर (सेस) लेने का अधिकार नहीं छोड़ा है। 2024 में उच्चतम न्यायालय के आदेश पर झारखंड में खनिज पर सेस लेना शुरू किया गया था। 2025:26 में 7350 करोड़ रुपये का राजस्व मिला था। इस साल अगस्त तक 4657 करोड़ मिल चुके हैं।

कोयला पर 450, आयरन ओर पर 600, बाक्साइट पर 180, लाइम स्टोन पर 50 रूपये प्रति मीट्रिक टन सेस लिया जा रहा है। तांबा पर मूल्य का 2.31 फीसद, सोना पर लांबा गोल्ड प्राइस का दो प्रतिशत और सोना बाइ प्रोडक्ट पर 1.65 फीसद सेस निर्धारित है।

यह भी पढ़ें- 14 जिलों में खनन कार्य, जो अगले 50 सालों तक चलेगा, झारखंड के युवाओं को खदानों में रोजगार का कौशल सीखना होगा: हेमंत

यह भी पढ़ें- कोडरमा-साहेबगंज, चतरा और लोहरदगा के झामुमो जिलाध्यक्ष को शोकॉज, पार्टी समितियों के गठन में देरी?

यह भी पढ़ें- नई दिल्ली-हावड़ा ग्रैंड कॉर्ड रेलखंड के 120 साल: गुरपा-गझंडी घाट की दुर्गम पहाड़ियों में रेलवे सुरंगों का इतिहास, 6 दिसंबर को जश्न

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।