विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोडरमा-साहेबगंज, चतरा और लोहरदगा के झामुमो जिलाध्यक्ष को शोकॉज, पार्टी समितियों के गठन में देरी?

Published: Tue, 24 Nov 2026 04:20 PM (GMT+05:30)

झामुमो ने कोडरमा, साहेबगंज, चतरा और लोहरदगा के जिलाध्यक्षों व सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई नगर/प्रखंड समितियों के गठन की अनुशंसा समय पर न भेजने के कारण की गई है, जिस पर सात दिनों में जवाब मांगा गया है।

झुमरीतिलैया, चतरा, लोहरदगा एवं बड़हरवा नगर समिति के गठन की अनुशंसा नहीं करने पर कार्रवाई।

झुमरीतिलैया, चतरा, लोहरदगा एवं बड़हरवा नगर समिति के गठन की अनुशंसा नहीं करने पर कार्रवाई।

HighLights

  1. झामुमो ने चार जिलों के जिलाध्यक्षों को नोटिस भेजा।

  2. नगर व प्रखंड समिति गठन की अनुशंसा में देरी का आरोप।

  3. सात दिनों में जवाब न देने पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई।

राज्य ब्यूरो, रांची। कोडरमा, साहेबगंज, चतरा एवं लोहरदगा के झामुमो जिलाध्यक्ष और सचिव को शोकॉज नोटिस निर्गत किया गया
है। सभी पर आरोप एक समान है। कोडरमा में झुमरीतिलैया नगर समिति, साहेबगंज में बड़हरवा नगर समिति और तालझारी प्रखंड समिति, चतरा में चतरा नगर समिति एवं लोहरदगा में लोहरदगा नगर समिति के गठन के लिए अक्टूबर माह में नामों की अनुशंसा करनी थी।

किसी भी जिलाध्यक्ष एवं सचिव ने तय समय सीमा का ध्यान नहीं रखा और न ही विलंब के कारणों से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराया है। सबको एक सप्ताह में विलंब के कारणों का जवाब देना है। जो जवाब नहीं देंगे, उन्हें अनुशासनहीनता की कार्रवाई के दायरे में लाया जाएगा।

झामुमो में अरूण कुमार सिंह साहेबगंज जिलाध्यक्ष और सुरेश टुडू सचिव हैं। नीलेश गयासेन उर्फ सोनू सिन्हा चतरा जिलाध्यक्ष हैं तो चंद्रदेव साहू जिला सचिव। विधायक भूषण तिर्की गुमला जिलाध्यक्ष और आरिफ अंसारी जिला सचिव हैं।

ओजम्मिल अहमद लोहरदगा जिलाध्यक्ष और अनिल उरांव सचिव हैं। झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय द्वारा निर्गत कारण बताओ नोटिस में कहा गया कि नगर समिति की कार्यसमिति के गठन के लिए विधिवत कार्यवाही कर केंद्रीय नेतृत्व को अनुशंसा सूची भेजनी थी। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बावजूद न पत्राचार किया गया और न ही विचार-विमर्श।

यह भी पढ़ें- झारखंड में सहायक आचार्यों को 28 नवंबर को जिला स्तर पर मिलेंगे नियुक्ति पत्र, रांची में कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं

यह भी पढ़ें- रांची में नाबालिगों से दुष्कर्म के मामलों ने बढ़ाई चिंता, क्यों अब 'अंजानों से दूर रहो' की सीख पड़ रही है अधूरी?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।