विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में सहायक आचार्यों को 28 नवंबर को जिला स्तर पर मिलेंगे नियुक्ति पत्र, रांची में कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं

Published: Tue, 24 Nov 2026 01:05 PM (GMT+05:30)

झारखंड में सहायक आचार्यों को 28 नवंबर को मुख्य कार्यक्रम के बजाय जिला स्तर पर नियुक्ति पत्र मिलेंगे। संशोधित परिणाम के बाद भाषा, गणित और विज्ञान विषयों के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग जारी है, और 5 दिसंबर तक सभी को नियुक्ति पत्र देने का लक्ष्य है।

जिलों में भाषा तथा गणित एवं विज्ञान विषय के लिए अनुशंसित अभ्यर्थियों की हो रही काउंसिलिंग। (तस्वीर: एआई जनेरेटेट)

जिलों में भाषा तथा गणित एवं विज्ञान विषय के लिए अनुशंसित अभ्यर्थियों की हो रही काउंसिलिंग। (तस्वीर: एआई जनेरेटेट)

HighLights

  1. 28 नवंबर को जिला स्तर पर मिलेंगे नियुक्ति पत्र।

  2. भाषा, गणित, विज्ञान विषयों के लिए काउंसिलिंग जारी है।

  3. 5 दिसंबर तक सभी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने का लक्ष्य।

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड स्थापना दिवस पखवारा के समापन तथा हेमंत सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर 28 नवंबर को आयोजित मुख्य कार्यक्रम के बदले जिला स्तर पर सहायक आचार्य पद के लिए नव अनुशंसित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिलेगा।

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देश पर जिला स्तर पर उन अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग चल रही है, जो पहली बार संशोधित परिणाम में उत्तीर्ण घोषित हुए हैं। 28 नवंबर को जिला स्तर पर ही उन्हें नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा के तहत दूसरी बार स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य के लिए भाषा तथा गणित एवं विज्ञान विषय का संशोधित परिणाम जारी किया है।

इसमें उन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाना है जो पहली बार संशोधित परिणाम में सफल हुए हैं। आयोग ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को 25 नवंबर तक इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य तथा स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य के लिए सामाजिक विज्ञान विषय का परिणाम जारी किए जाने की जानकारी दी है।

विभाग प्रयास में है कि पांच दिसंबर तक सभी विषयों में अनुशंसित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दे दिया जाए। जेएसएससी द्वारा रिजल्ट घोषित होने के बाद जिला स्तर पर काउंसिलिंग तथा नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। बताते चलें कि संशोधित परिणाम में भाषा विषय में कुल 1,265 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जिनमें से लगभग 200 अभ्यर्थी पहली बार मेधा सूची में सम्मिलित हुए हैं।

इसी तरह, गणित एवं विज्ञान विषय में कुल 1,769 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं। इनमें लगभग 250 अभ्यर्थी पहली बार सफल घोषित हुए हैं। पूर्व के परिणाम में इनका नाम नहीं था। इन सभी अभ्यर्थियों को ही नियुक्ति पत्र दिया जाना है। 

यह भी पढ़ें- झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा एक्शन: IAS की पोस्टिंग पर सरकार को सख्त निर्देश, वन कर्मी और प्रोफेसर को भी मिली राहत

यह भी पढ़ें- 14 जिलों में खनन कार्य, जो अगले 50 सालों तक चलेगा, झारखंड के युवाओं को खदानों में रोजगार का कौशल सीखना होगा: हेमंत

यह भी पढ़ें- लोहरदगा: बेटे ने किया दुष्कर्म, प्रखंड प्रमुख ने दी केस उठाने की धमकी; मां-बेटा दोनों अरेस्ट, ड्राइवर की तलाश जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।