Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hemant Soren: सभी विधायकों को CM हेमंत ने दे दिया नया संदेश, बोले- भले हम पक्ष या विपक्ष के लोग...

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा को लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर बताया है। उन्होंने कहा कि इस सदन में किसी भी धर्म जाति या व्यक्ति के साथ भेदभाव नहीं होता है। यहां सभी धर्म समुदाय के हक और अधिकार की आवाज बुलंद होती है। मुख्यमंत्री ने नव निर्वाचित विधायकों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ समारोह में यह बात कही।

    By Neeraj Ambastha Edited By: Mukul Kumar Updated: Sat, 01 Mar 2025 07:07 PM (IST)
    Hero Image
    झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन। फाइल फ़ोटो

    राज्य ब्यूरो, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि विधानसभा भवन लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर है। यहां किसी धर्म, जाति या व्यक्ति के साथ भेदभाव नहीं होता है। लोकतंत्र के इस मंदिर की गरिमा और भव्यता किसी धर्म से अछूता नहीं है। यहां सभी धर्म समुदाय के हक और अधिकार की आवाज गूंजती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री शनिवार को झारखंड विधानसभा के सभागार में नव निर्वाचित विधायकों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रबाेधन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे।

    मुख्यमंत्री ने कहा, इस सदन में भले हम पक्ष या विपक्ष के लोग व्यक्तिगत रूप से अलग-अलग विचार रखते हों, लेकिन इस लोकतांत्रिक व्यवस्था से एक ऐसा मार्ग प्रशस्त होता है, जहां सभी को सदन में स्वागत के भाव से आमंत्रित किया जाता है। विधानसभा के सभी सदस्य जनहित से जुड़े मुद्दों को सदन के समक्ष रखते हैं।

    सीखने की कोई उम्र नहीं होती- सीएम

    • मुख्यमंत्री ने कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। जो भी इस सदन में आते हैं वे सीखते भी हैं, जन आकांक्षाओं को पटल पर रखते भी हैं।
    • छठी झारखंड विधान सभा के सदस्यों के प्रशिक्षण को ध्यान में रखकर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।
    • सदन की कार्यवाही में सभी सदस्यों को साथ लेकर चलते हुए इस राज्य को समृद्ध तथा विकसित बनाने हेतु संकल्प के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। सभी सदस्य राज्य के विकास के लिए अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे, ऐसा उन्हें पूरा विश्वास है।
    • इस कार्यक्रम में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, विधानसभाध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो, संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मंत्रीगण, विधायकगण, झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव मानिक लाल हेंब्रम, पीआरएस चक्षु राय समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।

    बेंगलुरू में सम्मानित हुईं शिल्पी तिर्की

    बेंगलुरू के क्राइस्ट विश्वविद्यालय में पूर्ववर्ती छात्रों के सम्मान समारोह में झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का सम्मानित किया गया।

    इस समारोह में देश भर के कई सांसद, विधायक और मंत्री शामिल हुए। इस विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद समाज में अपने काम के दम पर अलग पहचान बनाने वाले सफल छात्रों को ये सम्मान दिया गया।

    सम्मान पाने वाले सभी आज अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर मुकाम पर हैं। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के साथ सांसद सुधा मूर्ति, सांसद फ्रांसिस जार्ज, कर्नाटक सरकार में राजस्व मंत्री कृष्णा गौड़ा, सांसद मल्लेश बाबू, विधायक चांडी ओमन, विधायक दर्शन ध्रुवनारायण, सांसद सागर ईश्वर खंड्रे आदि को विश्वविद्यालय के द्वारा सम्मानित किया गया।

    सम्मान पाने के बाद मंत्री शिल्पी ने कहा कि विश्वविद्यालय के द्वारा सम्मान पाकर जो अनुभूति हुई है उसे व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। विश्वविद्यालय के प्रांगण में आ कर पुरानी यादें ताजा हो गई और वो तमाम सपने भी जो भविष्य को लेकर अक्सर देखती थी।

    यह भी पढ़ें-

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने कर दिया वह काम, जो 20 साल में कभी नहीं हो सका, कई राज्यों को भी छोड़ा पीछे

    सीएम सोरेन ने शिक्षकों के 50 घंटे किए फिक्स, नए टास्क के लिए 28945 प्रिंसिपल को बांटे टैब