विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Monsoon Session: झारखंड विधानसभा में 4296 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, पूरक मानसून सत्र सोमवार तक स्थगित

Published: Fri, 22 Aug 2025 12:24 PM (IST)Updated: Fri, 22 Aug 2025 12:48 PM (IST)

झारखंड विधानसभा में आज से पूरक मानसून सत्र शुरू हो गया है जिसमें वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने 4296 करोड़ 62 लाख रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। 25 अगस्त को चर्चा के बाद बजट पारित होगा और 26 अगस्त को अतिवृष्टि पर चर्चा होगी। सत्र से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो का अभिनंदन किया।

झारखंड विधानसभा में पूरक मानसून सत्र सोमवार तक स्थगित।
झारखंड विधानसभा में पूरक मानसून सत्र सोमवार तक स्थगित।

HighLights

  1. झारखंड विधानसभा में पूरक मानसून सत्र शुरू
  2. शिबू सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि
  3. 4296 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश

रांची ब्यूरो, रांची। झारखंड विधानसभा में आज से पूरक मानसून सत्र की कार्यवाहा शुरू हो गई है। इस सत्र में 4296 करोड़ 62 लाख रुपये का पहला अनुपूरक बजट पेश किया गया।

वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने अनुपूरक बजट पेश किया। जिसके बाद 25 अगस्त को इस पर चर्चा के बाद बजट पारित होगा। इसके अलावा 26 अगस्त को विधानसभा में अतिवृष्टि पर चर्चा होगी।

सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा स्थित स्पीकर कक्ष में विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो का अभिनंदन किया।

विधनसभा अध्यक्ष ने क्या कुछ कहा?

विधानसभा अध्यक्ष के प्रारंभिक वक्तव्य के अनुसार, झारखंड विधानसभा का तीसरा मानसून सत्र 1 अगस्त से 7 अगस्त, 2025 तक बुलाया गया था।

हालांकि, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के कारण 4 अगस्त, 2025 को सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई थी।

झारखंड विधानसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमावली के तहत, सदन नेता से प्राप्त प्रस्ताव के आलोक में, तीसरे मानसून सत्र (पूरक) को 22 अगस्त से 28 अगस्त, 2025 तक के लिए फिर से बुलाया गया है। यह सत्र निर्धारित अस्थायी कार्यक्रम के अनुसार चलेगा, जो सभी सदस्यों को भेजा जा चुका है।

आज (22 अगस्त, 2025) वित्तीय वर्ष 2025-26 के पहले पूरक विवरण और शोक प्रकाश का प्रस्तुतीकरण होगा। 5 अगस्त, 2025 के लिए पूर्व-निर्धारित कार्य 25 अगस्त को किए जाएंगे, 6 अगस्त के लिए निर्धारित कार्य 26 अगस्त को, और 7 अगस्त के लिए निर्धारित कार्य 28 अगस्त को किए जाएंगे।

इस सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण राजकीय कार्य और राजकीय विधेयक पेश किए जाएंगे। अध्यक्ष महोदय ने उम्मीद जताई है कि राज्य की जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सभी माननीय सदस्यों का सदन के संचालन में सहयोग मिलेगा।

शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा बनाने की मांग

सत्र शुरू होने से पहले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन आदि के निधन पर शोक प्रकट किया गया।

इसके साथ ही विधानसभा परिसर में शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा और भारत रत्न देने की मांग भी उठी।  पक्ष-विपक्ष के प्रमुख नेताओं ने दुख जताते हुए बताया कि शिबू सोरेन का विशाल व्यक्तित्व था। 

सोमवार 11 बजे तक कार्यवाही स्थगित

सदन की कार्यवाही के दौरान एक भावुक पल भी देखने को मिला जब शिबू सोरेन पर सदन में शोक प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आंखों में आंसू छलकने लगे। इस दौरान वो काफी भावुक नजर आए और रुमाल से आंसू पोंछते रहे।

शिबू सोरेन और रामदास सोरेन के लिए सदन में दो मिनट का मौन भी रखा गया। इसके बाद सदन की कार्यवाही सोमवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- एक युग का अंत: क्या शिबू सोरेन को मिलेगा सर्वोच्च सम्मान? झारखंड विधानसभा में उठी भारत रत्न की मांग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।