Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Assembly Election: आज रांची आएंगे गुलाम अहमद मीर, रामगढ़ में कांग्रेस की चुनावी जीत का बनाएंगे प्लान

    Updated: Tue, 23 Jul 2024 04:00 AM (IST)

    इस साल झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं और चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस ने सबसे पहले रामगढ़ में अपनी जीत हासिल करने का लक्ष्य रखा है। इसको लेकर बुधवार को रामगढ़ के रजरप्पा संवाद कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर रांची पहुंचेंगे। अपने दौरे के दौरान मीर सांगठनिक समीक्षा भी करेंगे।

    Hero Image
    मंगलवार को रांची आ रहे हैं गुलाम अहमद मीर (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, रांची। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पहला लक्ष्य रामगढ़ को वापस पाने का रखा गया है। रामगढ़ से पिछले चुनाव में जहां कांग्रेस की ममता देवी ने जीत दर्ज की थी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उपचुनाव में इस सीट से आजसू उम्मीदवार सुनीता देवी ने बाजी मारी थी। एक बार फिर इस सीट पर मजबूती से वापसी के लिए कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है। यही कारण है कि कांग्रेस ने बुधवार को रामगढ़ के रजरप्पा में संवाद कार्यक्रम निर्धारित किया है।

    आज रांची पहुंचेंगे गुलाम अहमद मीर

    इसके लिए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर मंगलवार को रांची पहुंच रहे हैं। मीर अगले दिन रांची में विभिन्न वर्गों के साथ परिचर्चा में शामिल होंगे और उनके मुद्दों को समझेंगे। मीर अपने दौरे के क्रम में सांगठनिक समीक्षा भी करेंगे।

    मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंच रहे हैं। पहले दिन वे रजरप्पा में कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान कांग्रेस की दावेदारी से संबंधित मुद्दों पर चर्चा होगी। पूर्व विधायक ममता देवी एवं अन्य कई नेता इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

    चितरपुर में कांग्रेस कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में लेंगे भाग

    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि मीर एयरपोर्ट से सीधे रामगढ़ जाएंगे, जहां रजरप्पा प्रोजेक्ट मनोरंजन गृह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे चितरपुर में कांग्रेस कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे।

    अगले दिन 24 जुलाई को गुलाम अहमद मीर राजधानी रांची प्रेस क्लब में पिछड़ा वर्ग समुदाय के प्रबुद्धजनों एवं एक बजे से अनुसूचित जाति के लोगों से संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे।

    इसके बाद वे जिला प्रभारी एवं जिला अध्यक्षों की बैठक में भाग लेंगे। इसमें विधानसभा वार सांगठनिक गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी और आवश्यकतानुसार निर्देश जारी किए जाएंगे।

    ये भी पढ़ें-

    Jharkhand Politics: झारखंड में बगैर नेता के कांग्रेस विधायक दल, मानसूत्र सत्र में भी चुने जाने की संभावना नहीं

    'गांव के गांव उजड़ गए, लेकिन...', आदिवासियों की रैली में बोले बाबूलाल मरांडी; कांग्रेस ने भी किया पलटवार