Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Irfan Ansari: 'झूठ का जश्न बंद करें', इरफान अंसारी ने क्यों कहा ऐसा? स्मृति ईरानी पर बोला तीखा हमला

    Updated: Tue, 10 Jun 2025 08:20 PM (IST)

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने स्मृति ईरानी पर हमला करते हुए उनकी तिरंगा यात्रा को झूठ का जश्न बताया। उन्होंने कहा कि झारखंड को हकीकत चाहिए न कि दिख ...और पढ़ें

    Hero Image
    तिरंगे की आड़ में झूठ का जश्न बंद करें स्मृति ईरानी: इरफान

    राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य सरकार के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डा इरफान अंसारी ने मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर तीखा हमला बोला और भाजपा की तिरंगा यात्रा को झूठ का जश्न करार दिया।

    उन्होंने कहा कि झारखंड की धरती हकीकत मांगती है न कि स्मृति ईरानी का स्क्रिप्टेड अभिनय। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा दिखावा है या हकीकत? उन्होंने भाजपा की तिरंगा यात्रा को अमेरिकी दबाव में सरकार के समझौते का परिणाम बताया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राष्ट्रवाद के नाम पर भ्रम फैलाया: अंसारी

    उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक नफरत के बीच राष्ट्रवाद के नाम पर भ्रम फैलाया जा रहा है। मंत्री ने अमेरिकी पुलिस द्वारा भारतीय बच्चों पर बर्बरता के वायरल वीडियो का जिक्र किया।

    उन्होंने पूछा, क्या यही विकसित भारत है जिसका दावा भाजपा करती है? एक माता-पिता के दर्द का हवाला देते हुए उन्होंने स्मृति ईरानी से पूछा कि अगर उनके बच्चों के साथ ऐसा हो तो क्या वे सरकार का गुणगान करेंगी?

    डा. अंसारी ने स्मृति ईरानी से झारखंड को छोड़ने और केंद्र से भारतीय नागरिकों की सुरक्षा की मांग करने को कहा। उन्होंने आपरेशन सिंदूर को जनता को बेवकूफ बनाने की साजिश बताया।

    झारखंड को राजनीति का मंच न बनाएं: इरफान

    मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि वे स्मृति ईरानी के लिए एक्जीक्यूटिव क्लास का टिकट भेज रहे हैं, लेकिन झारखंड की मिट्टी को राजनीति का रंगमंच न बनाएं।

    झारखंड की जनता अब सवाल पूछना जानती है। वे स्क्रिप्टेड बयान नहीं, कार्रवाई और हकीकत चाहते हैं। उन्होंने केंद्र से भारतीयों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने की अपील की।

    यह भी पढ़ें

    Smriti Irani: मोदी सरकार ने 11 साल में क्या किया? स्मृति ईरानी ने रांची में एक-एक करके गिनाए 5 बड़े काम