Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Smriti Irani: मोदी सरकार ने 11 साल में क्या किया? स्मृति ईरानी ने रांची में एक-एक करके गिनाए 5 बड़े काम

    Updated: Tue, 10 Jun 2025 07:53 PM (IST)

    स्मृति ईरानी ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले एक दशक में असंभव कार्यों को संभव कर दिखाया है। सरकार ने गरीबों किसानों और महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से ...और पढ़ें

    Hero Image
    मोदी सरकार ने 11 वर्षों में असंभव काे संभव कर दिखाया : स्मृति

    राज्य ब्यूरो, रांची। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि पिछले एक दशक से अधिक समय में मोदी सरकार ने असंभव कार्यों को संभव कर दिखाया है। इतना काम किया है कि विपक्ष भी उनकी प्रशंसा करने को मजबूर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पार्टी की पंच निष्ठाओं को प्रतिबिंबित किया है। मोदी सरकार ने गांव, गरीब, किसान, महिला, वंचित-शोषित आदि को विभिन्न क्षेत्रों में विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है।

    तिरंगे की ताकत बढ़ी: स्मृति

    आज दुनिया भारत को सम्मान के साथ देख रही है। दुनिया में तिरंगे की ताकत बढ़ी है। भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता और प्रबुद्ध देशवासी जिन्होंने अपने सहयोग से तीसरी बार मोदी सरकार बनाया है, वे गौरव का अनुभव करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट कर रहे हैं।

    मोदी सरकार ने देश के 50 करोड़ लोगों को जनधन खाता के माध्यम से देश की खजाने से जोड़ा है। 45 लाख करोड़ रुपए सीधे डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में भेजे गए। आज 25 करोड़ नागरिक तीव्र गति से उन्नति के पथ पर अग्रसर हुए हैं और 81 करोड़ लोगों को अन्नपूर्णा का आशीर्वाद प्रतिमाह पांच किलो मुफ्त अनाज के रूप में मिल रहा है।

    गरीबों को आवास मिला: ईरानी

    ईरानी ने कहा कि चार करोड़ गरीबों को पक्का आवास मिला जिसमें 73 प्रतिशत मालकिन महिलाएं हैं। स्वच्छ भारत अभियान के तहत 12 करोड़ गरीबों के घरों में शौचालय निर्माण कराया गया है। उज्ज्वला गैस योजना के माध्यम से 12 करोड़ घरों में महिलाओं को लाभ पहुंचाया गया है।

    11 करोड़ किसानों के खाते में प्रतिवर्ष किसान सम्मान निधि के छह हजार रुपये पहुंच रहे हैं। देश में तीन लाख 70 हजार करोड़ रुपये किसानों को प्राप्त हुए। 1.75 हजार करोड़ रुपये फसल बीमा योजना में किसानों को प्राप्त हुए है। कहा कि मोदी सरकार ने नारी सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है।

    कोरोना काल को किया याद

    संसद के नवनिर्मित भवन में पहला बिल महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की सुविधा का रहा जिसकी प्रतीक्षा लंबे समय से थी। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 4.25 करोड़ खाते खुले, स्तनपान कराने वाली और गर्भवती महिलाओं के लिए 18593 करोड़ रुपये खर्च किए गए।

    सरकार ने कोविड काल में सिर्फ 140 करोड़ लोगों की जान ही नहीं बचाई बल्कि 160 राष्ट्रों तक वैक्सीन भेजकर विश्व बंधुत्व की सोच को मजबूत किया। इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर में विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल के उद्घाटन की चर्चा करते हुए कहा कि इसकी सराहना विपक्षी दल के मुख्यमंत्री ने की है।

    भगवान बिरसा की धरती से 24 हजार करोड़ की योजनाएं दीं

    ईरानी ने कहा कि मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास को साकार कर रही। सरकार में 68 प्रतिशत मंत्री एसटी, एससी और ओबीसी वर्ग से हैं। पूरे देश के साथ झारखंड के सर्वांगीण विकास के लिए मोदी सरकार समर्पित है।

    प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की धरती से 24 हजार करोड़ रुपये की जन मन योजना से आदिवासी गांव के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित किया है। प्रेसवार्ता में कार्यकारी अध्यक्ष डा. रविंद्र कुमार राय, राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू भी उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें

    Jharkhand Politics: 'कांग्रेस में भी हैं स्लीपर सेल', प्रभारी राजू बोले- हमारी जानकारी दूसरों को देते