Move to Jagran APP

Indian Railways: अब तीन दिन चलेगी रांची-आरा एक्सप्रेस ट्रेन, छठ के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन; समय-सारणी, देखें

Indian Railways News झारखंड और बिहार जाने वाले यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने रांची-आरा-रांची एक्सप्रेस ट्रेन को अब सप्ताह में तीन चलाने का फैसला किया है। वहीं रांची से छठ पूजा को लेकर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन भी चलेगी। समय सारणी देखिए...

By Jagran NewsEdited By: Sanjay KumarPublished: Thu, 13 Oct 2022 11:34 AM (IST)Updated: Thu, 13 Oct 2022 11:35 AM (IST)
Indian Railways News: अब तीन दिन चलेगी रांची-आरा एक्सप्रेस ट्रेन, छठ के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन।

रांची, जासं। Indian Railways News रेलवे ने झारखंड और बिहार जाने वाले यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ट्रेन 18640/18639 रांची - आरा - रांची एक्सप्रेस ट्रेन के फेरों में वृद्धि की है। अब तक इन ट्रेनों का परिचालन सप्ताह में एक दिन (साप्ताहिक) से बढ़ाकर सप्ताह में तीन दिन (त्री साप्ताहिक) कर दिया गया है। साथ ही ट्रेन संख्या 03639 आरा–रांची उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 13 अक्टूबर को आरा से उद्घाटन के पश्चात सुबह दस बजे प्रस्थान करेगी तथा ट्रेन का सासाराम, अनुग्रह नारायण रोड, गया, कोडरमा, गोमो, बोकारो स्टील सिटी एवं मूरी होते हुए रात्रि 20.10 बजे रांची आगमन होगा।

15 अक्टूबर से रांची से प्रस्थान, समय-सारणी

ट्रेन 18640 रांची–आरा त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 15 अक्टूबर से प्रत्येक शनिवार, सोमवार एवं गुरुवार को रांची से प्रस्थान करेगी। ट्रेन का 15 अक्टूबर से आरा स्टेशन पर आगमन 7.55 बजे के स्थान पर 07.25 बजे होगा, तथा अन्य स्टेशनों पर समय सारणी एवं ठहराव में कोई परिवर्तन नहीं होगा।

16 अक्टूबर से आरा से प्रस्थान, समय-सारणी

ट्रेन 18639 आरा – रांची त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 16 अक्टूबर से प्रत्येक रविवार, मंगलवार एवं शुक्रवार को आरा से प्रस्थान करेगी। ट्रेन का 16 अक्टूबर से आरा स्टेशन से प्रस्थान 10.00 बजे के स्थान पर 09.30 बजे होगा, तथा अन्य स्टेशनों पर समय सारणी एवं ठहराव में कोई परिवर्तन नहीं होगा।

28 को छठ फेस्टिवल ट्रेन का रांची स्टेशन से होगा परिचालन

छठ को देखते हुए रेलवे की ओर से छठ फेस्टिवल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। इससे यात्रियों को सहूलियत होगी। ट्रेन 08109/ 08110 सांतरागाछी - पटना - सांतरागाछी छठ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (वाया – रांची) चलाया जाएगा। छठ में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए ट्रेन को चलाने का निर्णय लिया गया है।

28 अक्टूबर को सांतरागाछी से करेगी प्रस्थान, समय-सारणी

ट्रेन संख्या 08109 सांतरागाछी - पटना छठ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 28 अक्टूबर (शुक्रवार) को सांतरागाछी से प्रस्थान करेगी। ट्रेन सिर्फ एक ट्रिप चलेगी। सांतरागाछी प्रस्थान 14.55 बजे, खड़गपुर आगमन 16.25 बजे प्रस्थान 16.30 बजे, टाटानगर आगमन 18.25 बजे प्रस्थान 18.30 बजे, पुरुलिया आगमन 20.13 बजे प्रस्थान 20.15 बजे, मूरी आगमन 21.30 बजे प्रस्थान 21.35 बजे, रांची आगमन 23.00 बजे प्रस्थान 23.10 बजे, लोहरदगा आगमन 00.28 बजे प्रस्थान 00.30 बजे, टोरी आगमन 01.28 बजे प्रस्थान 01.30 बजे, लातेहार आगमन 01.55 बजे प्रस्थान 01.57 बजे, बरवाडीह आगमन 02.25 बजे प्रस्थान 02.30 बजे, डाल्टनगंज आगमन 02.50 बजे प्रस्थान 02.52 बजे, गढ़वा रोड आगमन 03.40 बजे प्रस्थान 03.45 बजे, सोन नगर आगमन 04.55 बजे प्रस्थान 05.20 बजे, गया आगमन 08.00 बजे प्रस्थान 08.05 बजे, जहानाबाद आगमन 09.00 बजे प्रस्थान 09.02 बजे एवं पटना आगमन 10.30 बजे होगा।

29 अक्टूबर को पटना से करेगी प्रस्थान, समय-सारणी

ट्रेन संख्या 08110 पटना - सांतरागाछी छठ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 29 अक्टूबर (शनिवार) को पटना से प्रस्थान करेगी। पटना प्रस्थान 11.30 बजे, जहानाबाद आगमन 12.20 बजे प्रस्थान 12.22 बजे, गया आगमन 14.05 बजे प्रस्थान 14.10 बजे, सोन नगर आगमन 15.15 बजे प्रस्थान 15.40 बजे, गढ़वा रोड आगमन 16.40 बजे प्रस्थान 16.45 बजे, डाल्टनगंज आगमन 17.15 बजे प्रस्थान 17.17 बजे, बरवाडीह आगमन 17.33 बजे प्रस्थान 17.38 बजे, लातेहार आगमन 18.00 बजे प्रस्थान 18.02 बजे, टोरी आगमन 18.35 बजे प्रस्थान 18.37 बजे, लोहरदगा आगमन 19.23 बजे प्रस्थान 19.25 बजे, रांची आगमन 20.35 बजे प्रस्थान 20.45 बजे, मूरी आगमन 22.05 बजे प्रस्थान 22.10 बजे, पुरुलिया आगमन 23.30 बजे प्रस्थान 23.32 बजे, टाटानगर आगमन 01.15 बजे प्रस्थान 01.20 बजे, खड़गपुर आगमन 02.20 बजे प्रस्थान 02.25 बजे एवं सांतरागाछी आगमन 04.20 बजे होगा।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.