Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रांची में प्रीपेड ऑटो सर्विस शुरू होने से लोगों को राहत, नए साल में बढ़ी सुव‍िधा

    By Sanjay KumarEdited By:
    Updated: Sat, 01 Jan 2022 07:32 AM (IST)

    Indian Railway रांची रेल मंडल (Ranchi Railway Division) में कार्यरत विविध विभाग (Miscellaneous Department) के कुल नौ रेल कर्मचारी (Railway Employee) शुक्रवार को सेवानिवृत्त (Retired) हो गए। वर्ष के अंतिम दिन रेलवे के यात्रियों को प्रीपेड ऑटो की नई सुविधा मिली।

    Hero Image
    रांची रेलवे के नौ कर्मचारीयों का रिटायरमेंट, प्रीपेड ऑटो सर्विस शुरू होने से लोगों मे खुशी

    रांची, जागरण संवाददाता। Indian Railway : रांची रेल मंडल (Ranchi Railway Division) में कार्यरत विविध विभाग (Miscellaneous Department) के कुल नौ रेल कर्मचारी (Railway Employee) शुक्रवार को सेवानिवृत्त (Retired) हो गए। उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली राशि का भुगतान (Payment Of Amount) भी कर दिया गया। इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (Additional Divisional Railway Manager) (परिचालन) एमएम पंडित ने सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी। सेवानिवृत्ति के पश्चात सुखद एवं स्वस्थ जीवन के लिए कामना की एवं धनराशि को सही तथा सुरक्षित निवेश की सलाह दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रांची रेलवे स्टेशन से शुरू हुई प्रीपेड ऑटो सर्विस

    वर्ष के अंतिम दिन रेलवे के यात्रियों को प्रीपेड ऑटो की नई सुविधा मिली। शुक्रवार को रांची रेलवे स्टेशन से प्रीपेड ऑटो सर्विस शुरू की गई। रांची के विधायक सीपी सिंह ने प्रीपेड ऑटो सर्विस का उद्घाटन किया।

    पेरशानी होने पर 139 पर संपर्क

    मंडल सुरक्षा आयुक्त प्रशांत यादव ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल कई माह से इस सेवा को चालू करने के लिए प्रयासरत था। इस प्रीपेड ऑटो सेवा के तहत यात्रा शुल्क के रूप में भुगतान किए जाने वाली राशि का निर्धारण जिला परिवहन विभाग के अनुमोदन के फलस्वरूप किया गया है। यात्रियों को किसी प्रकार की पेरशानी होने पर 139 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है। यात्रियों को 300 रु किराया देना होगा। रात में 20 प्रतिशत अधिक किराया लगेगा। इसके बाद ऑटो वाले अब मनमाना किराया नहीं वसूल सकेंगे। स्टेशन से बाहर निकलते ही यात्रियों को पहले ही किराया चुकाना होगा। इसके बाद ऑटो पैसेंजर को उनके गंतव्य स्थल तक छोड़कर आएगा। इसमें आरपीएफ की टीम मदद करेगी।

    बीच में कर दिया गया था बंद :

    रांची स्टेशन पर पहले भी प्रीपेड ऑटो की सेवा दी जा रही थी, जिसे बीच में ही बंद कर दिया गया था। 2010 में प्री पेड ऑटो सेवा नगर निगम की ओर से शुरू हुई थी। लेकिन बेहतर व्यवस्था नहीं होने के कारण बंद हो गई थी। इसके लिए बूथ भी बनाया जाएगा। ऑटो की बुकिंग काउंटर से की जाएगी। पहले पैसा देने के बाद ऑटो बुकिंग की रसीद यात्रियों को दी जाएगी। प्रीपेड ऑटो सर्विस की निगरानी आरपीएफ के माध्यम से की जाएगी।

    मनमाना किराया से मिल सकेगा छुटकारा

    विधायक सीपी सिंह ने कहा कि रांची रेल मंडल यात्रियों की सुविधा के लिए हमेशा तत्पर है, प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आवागमन यहां होता है, रेल प्रशासन यात्रियों को और अधिक एवं बेहतर सुविधा देने के लिए हमेशा प्रयासरत है, रांची रेलवे स्टेशन पर निरंतर यात्री सुविधाओं में वृद्धि हो रही है।

    बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों, दिव्यांग तथा बीमार यात्रियों को काफी सहूलियत

    उन्होंने बताया कि इस सेवा के प्रारम्भ हो जाने से यात्रियों को विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों, दिव्यांग तथा बीमार यात्रियों को स्टेशन से अपने गंतव्य तक जाने में काफी सहूलियत होगी। रांची रेलवे स्टेशन से रांची शहर के विभिन्न स्थानो के लिए निर्धारित शुल्क पर यात्रियों को ऑटो रिक्शा उपलब्ध कराई जाएगी तथा कुछ ऑटो चालकों द्वारा लिए जाने वाले मनमानी किराए से छुटकारा मिलेगा साथ ही महिला यात्रियों को सुरक्षित अपने गंतव्य तक जाने में सहायक होगा।

    रांची रेलवे स्टेशन से प्री पेड आटो सेवा शुरू होने पर प्रसन्नता

    झारखंड यात्री संघ के अध्यक्ष प्रेम मित्तल ने रांची रेलवे स्टेशन से प्री पेड आटो सेवा शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संघ के प्रयासों से यह तीसरी बार है, जब रांची रेलवे स्टेशन पर प्री पेड आटो की सेवाएं शुरू की गई हैं। इस बार रेलवे सुरक्षा बल की निगरानी एवं नियंत्रण में यह सेवा शुरू की गई है, तो उम्मीद है कि यह अवश्य सफल होगी।

    अधिक से अधिक इस सेवा का लें लाभ

    वहीं, मित्तल ने रांची स्टेशन आने वाले यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक इस सेवा का लाभ लें और किसी प्रकार की परेशानी या सुझाव के लिए यात्री संघ से संपर्क कर सकते हैं। यात्री संघ के निर्मल कुमार, ज्ञानदेव झा, राजकुमार गुप्ता, अशोक मुरारका, सत्येेंद्र मल्लिक, प्रेमलता सुरीन, पूनम तिर्की, अभिजीत डे, समरेश कुजुर आदि ने भी प्री पेड आटो सेवा की सफलता की कामना की।

    मौके पर मौजूद

    मौके पर मौके पर डीआरएम प्रदीप गुप्ता, वरिष्ठ मंडल अभियंता अमित कंचन, वरिष्ठ मंडल यातायात प्रबंधक आदित्य कुमार चौधरी,मंडल अभियंता दीपक कुमार, सहायक सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार सहित अन्य मौजूद थे।