Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hussainabad Vidhan Sabha Result 2024: हुसैनाबाद सीट पर किसकी हुई जीत, वोटों का अंतर कितना रहा?

    Updated: Sun, 24 Nov 2024 09:46 PM (IST)

    Hussainabad Seat Result Updates झारखंड की हुसैनाबाद सीट पर बीजेपी के कमलेश कुमार बुरी तरह हार गए हैं। जबकि आरजेडी के संजय कुमार सिंह यादव को बड़ी जीत मिली है। यह सीट पलामू लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र और पलामू जिले का हिस्सा है और विभिन्न राजनीतिक दलों के लिए सियासी गतिविधियों का केंद्र मानी जाती है। आगे विस्तार से पढ़िए इस सीट का इतिहास।

    Hero Image
    हुसैनाबाद में बीजेपी और आरजेडी में टक्कर (जागरण)

    डिजिटल डेस्क, हुसैनाबाद। Hussainabad Seat Result 2024:  झारखंड की हुसैनाबाद सीट पर बीजेपी के कमलेश कुमार बुरी तरह हार गए हैं। जबकि आरजेडी के संजय कुमार सिंह यादव को बड़ी जीत मिली है। RJD के संजय कुमार सिंह यादव ने बीजेपी के कमलेश कुमार को 34364 वोटों से हरा दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पलामू लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र और पलामू जिले का हिस्‍सा यह विधानसभा क्षेत्र विभिन्‍न राजनीतिक दलों के लिए सियासी गतिविधियों को संचालित करने का मुख्‍य केंद्र भी माना जाता है।

    2005 में कराए गए विधानसभा चुनाव में इस सीट से एनसीपी के नेता कमलेश कुमार सिंह विधायक चुने गए। 2009 के चुनाव में राजद ने इस सीट को जीत लिया। 2014 के चुनाव में यहां से बसपा नेता कुशवाहा शिवपूजन मेहता विधायक चुने गए। 2019 के चुनाव में यहां से एनसीपी के कमलेश कुमार सिंह विजयी हुए।

    हुसैनाबाद सीट का इतिहास

    1740 में इस क्षेत्र को जागीरदार हिदायत अली खान को सौंपा गया था। तत्‍कालीन नवाब गुलाब हुसैन के नाम पर इस क्षेत्र को हुसैनाबाद कहा जाने लगा। इसे अब जापला के नाम से भी पहचाना जाता है। 2018 में आई अभिनेता अर्जुन रामपाल के अभिनय से सजी फिल्‍म नास्तिक की शूटिंग जापला में ही पूरी की गई थी।

    तीसरी बार जीते संजय

    • पलामू जिले का हुसैनाबाद-हरिहरगंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से महागठबंधन के राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी संजय कुमार सिंह यादव भारी मतों से विजयी हो गए। वे हुसैनाबाद-हरिहरगंज विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार निर्वाचित हुए हैं।
    • अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के कमलेश कुमार सिंह को 34 हजार 81 मतों से हराकर विधायक बनने में सफल रहे। संजय कुमार सिंह यादव हुसैनाबाद-हरिहरगंज विधान सभा क्षेत्र से वर्ष 2024 में तीसरी बार निर्वाचित हुए।
    • पहली बार वे वर्ष 2000 में, दूसरी बार वर्ष 2009 में विधायक बने। फिर 10 वर्षों की कड़ी संघषों के बल पर भारी मतों से वर्ष 2024 में वे विधायक बनने में सफल रहे। वर्ष 2005 के विधानसभा चुनाव में हुसैनाबाद से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता कमलेश कुमार सिंह विधायक चुने गए।
    • 2014 के चुनाव में यहां से बहुजन समाज पार्टी के नेता कुशवाहा शिवपूजन मेहता विधायक चुने गए। वर्ष 2019 के चुनाव में यहां से राष्वादी कांग्रेस पार्टी के कमलेश कुमार सिंह दुबारा विजयी हुए थे।

    कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर

    इधर, उनके विजयी होने पर हुसैनाबाद पुरंदर बीघा स्थित आवास पर राजद कार्यकर्ता व समर्थकों में खुशी की लहर देखी गई। एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर जीत की खुशी का इजहार किया।

    एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। वहीं, हुसैनाबाद शहर में राजद कार्यकर्ताओं व समर्थकों की ओर से विभिन्न चौक-चौराहों पर आतिशबाजी की गई।