यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
JMM से किसे मिलेगा मौका और किसका कटेगा पत्ता, आज हो जाएगा फाइनल! Hemant की पार्टी करने जा रही प्रत्याशियों का एलान
लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान जल्द हो सकता है। चुनाव आयोग कभी भी तारीखों का एलान कर सकता है। ...और पढ़ें

HighLights
- भाजपा ने झारखंड में 11 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की
- झामुमो भी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा आज कर सकती
राज्य ब्यूरो, रांची। लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान जल्द हो सकता है। चुनाव आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। अब तारीखों के एलान से पहले देशभर की सभी पार्टियां एक्टिव हो गई है। प्रत्याशियों को मैदान में उतारने की कस्मकस जारी है।
भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट में 195 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। वहीं, कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है।
बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमुल कांग्रेस ने पहली लिस्ट जारी कर दी है। बात करें झारखंड की तो यहां भी भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट में 11 प्रत्याशियों के नामों का एलान कर शुरुआती बढ़त बना ली है। अब ऐसे में झारखंड में झामुमो भी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा आज कर सकती है।
