Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Shilpi Neha Tirkey: लाखों का पैकेज छोड़ संभाली पिता की राजनीतिक विरासत, अब हेमंत कैबिनेट में मिला मंत्री पद

    Updated: Thu, 05 Dec 2024 01:31 PM (IST)

    झारखंड में हेमंत सोरेन के नए मंत्रिमंडल में 2 महिला चेहरों को भी जगह मिली है जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा में मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की हैं। पिता की राजनीतिक विरासत को संभालने के लिए शिल्पी ने साल 2022 के उपचुनाव में राजनीति में कदम रखा। इसके बाद लगातार दोबारा मांडर से विधायक चुनी गईं। अब हेमंत सरकार में उन्हें मंत्री पद मिला है।

    Hero Image
    हेमंत कैबिनेट में मंत्री बनीं शिल्पी नेहा तिर्की

    डिजिटल डेस्क रांची। हेमंत कैबिनेट में दो महिला चेहरों को भी जगह मिली है, जिसमें दीपिका पांडेय सिंह और शिल्पी नेहा तिर्की (Shilpi Neha Tirkey) का नाम शामिल है। अपने पिता बंधु तिर्की की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए शिल्पी ने साल 2022 में मांडर सीट पर हुए उपचुनाव से राजनीति में कदम रखा और अब झारखंड कैबिनेट में मंत्री बन गई हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मार्केटिंग कम्यूनिकेशन की डिग्री

    शिल्पी नेहा तिर्की ने अपनी स्कूली शिक्षा दीक्षा मांडर के सेक्रेड हर्ट स्कूल हुलहुंडू से हुई है। इसके बाद उन्होंने 12वीं की पढ़ाई रांची के संत जेवियर कॉलेज से की। इसके बाद उन्होंने बैंगलोर में क्रीस्ट युनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में ग्रेजुएशन किया और फिर साल 2015 में मुंबई के संत जेवियर कॉलेज से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मार्केटिंग कम्यूनिकेशन की डिग्री प्राप्त की।

    पति मर्चेंट नेवी में इंजीनियर

    झारखंड की युवा मंत्री के पति सन्नी विलफ्रेड जेम्स लकड़ा मुंबई के सनटेक कंपनी में मर्चेंट नेवी इंजीनियर हैं। उन्होंने अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए नौकरी छोड़कर राजनीति में कदम रखा।

    दो साल में बनीं मंत्री

    शिल्पी नेहा तिर्की ने साल 2022 में मांडर सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस की टिकट पर जीत हासिल की और विधायक बनीं। लोगों के हित के लिए आवाज उठाने वाली युवा नेता पर कांग्रेस ने एक बार फिर साल 2024 विधानसभा चुनाव में भी भरोसा जताया।

    हाल ही में हुए चुनाव में शिल्पी ने बीजेपी के सन्नी टोप्पो को 22803 वोटों से हराया। शिल्पी को 135936 वोट मिले तो वहीं सन्नी टोप्पो को 113133 वोट मिले।

    पिता की विरासत संभाली

    साल 2022 में मांडर से विधायक रहे बंधु तिर्की (Bandhu Tirkey) को आय से अधिक मामले में सजा सुनाई गई, जिसके बाद उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गई। कभी भी राजनीति में आने की चाहत नहीं रखने वाली शिल्पी ने पिता की विरासत को संभालने के लिए राजनीति में आने का फैसला किया। राजनीति में आने के लिए उन्होंने अपनी लाखों रुपये के पैकेज वाली नौकरी छोड़ दी।

    शपथ ग्रहण के बाद बोलीं शिल्पी

    मंत्री पद की शपथ लेने के बाद शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि आलाकमान पैनी नजर से सभी चीजों पर नजर रखती है। निश्चित रूप से मेरे काम पर भी उनकी नजर रही होगी। जो भी विभाग मिलेगा, उसमें पूरी ईमानदारी और कर्त्तव्यनिष्ठा से काम करूंगी।उन्होंने कहा कि मुझे मंत्री की जिम्मेदारी देकर महिलाओं और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। इसलिए महिला और युवा मेरी प्राथमिकता में होंगे।

    ये भी पढ़ें

    Deepika Pandey: राजनीति में एंट्री के साथ ही मिला मंत्री पद, जानें कौन हैं हेमंत कैबिनेट की महिला मंत्री दीपिका पांडेय

    Jharkhand New Cabinet: कौन हैं तेजस्वी के बेहद खास संजय प्रसाद यादव? जिन्हें हेमंत सरकार में मंत्री बनाया गया