Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हेमंत सोरेन ने 2500 युवाओं को सौंपा नियुक्ति पत्र, अबुआ आवास योजना को लेकर कर दी बड़ी घोषणा

    By Pradeep singh Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Mon, 22 Jan 2024 09:15 PM (IST)

    हेमंत सोरेन ने टाना भगत इंडोर स्टेडियम खेलगांव में आयोजित रोजगार मेला में 2500 कौशल प्राप्त युवाओं का ऑफर लेटर वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार किसान मजदूर आदिवासी पिछड़े व जरूरतमंद सहित सभी वर्गों की भावना समझती है। रोजगार सृजन के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम हो रहा है। इसे आगे भी किया जाएगा।

    Hero Image
    हेमंत सोरेन ने 2500 युवाओं को सौंपा नियुक्ति पत्र, अबुआ आवास योजना को लेकर कर दी बड़ी घोषणा

    राज्य ब्यूरो, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार आदिवासियों-मूलवासियों की योग्यता और क्षमता के अनुसार कल्याणकारी योजनाएं बना रही है। उनकी सोच है कि नीति निर्धारण ऐसा होना चाहिए कि व्यक्ति की बजाय पूरा समाज आगे बढ़े। उसी दिशा में नीति बनाकर क्रियान्वयन किया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हेमंत सोरेन सोमवार को टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव में आयोजित रोजगार मेला में 2500 कौशल प्राप्त युवाओं का ऑफर लेटर वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार किसान, मजदूर, आदिवासी, पिछड़े व जरूरतमंद सहित सभी वर्गों की भावना समझती है। रोजगार सृजन के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम हो रहा है। इसे आगे भी किया जाएगा।

    उन्होंने आगे यह भी कहा कि रोटी, कपड़ा और मकान की जरूरतों को हम पूरा कर रहे हैं। सरकार ने राज्य को आगे बढ़ाने के लिए अपैरल उद्योग को आगे बढ़ाया। खुशी की बात है कि आज यहां 90 प्रतिशत महिलाएं काम कर रही हैं। राज्य सरकार ने कानून बनाया है कि निजी क्षेत्र में स्थानीय को 75 प्रतिशत रोजगार मिले। यह नीति बनाने के बाद हमने 56 हजार से अधिक युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए ऑफर लेटर दिया है। झारखंड के युवा आगे बढ़ रहे हैं।

    अबुआ आवास के लिए देंगे स्वीकृति पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अबुआ आवास योजना के तहत स्वीकृति पत्र प्रदान करने की प्रक्रिया दो दिनों के भीतर शुरू की जाएगी। सरकार ने सर्वजन पेंशन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना जैसी योजनाओं से लाखों लोगों को जोड़ने का काम किया गया है।

    सौ वर्ष से भी अधिक समय से झारखंड में खनिज-संपदा निकालने का काम किया गया, लेकिन खनिज संपदा का लाभ राज्य के लोगों को नहीं मिला। दूसरे राज्य हमारे खनिज संपदाओं से रोशन हुए। झारखंड अंधेरे में रहने को मजबूर हुआ। सरकार ने खनिज संपदा के अतिरिक्त कई क्षेत्रों में संभावना तलाशते हुए रोजगार सृजन किया है।

    महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर

    हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य की महिलाएं अब हुनरमंद होकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महिलाओं का अहम योगदान है। मुख्यमंत्री ने महिलाओं से राज्य सरकार की योजनाओं से जुड़कर स्वरोजगार की अपील की। कहा कि आप स्वरोजगार से जुड़ेंगे तो आने वाले समय में अन्य लोगों को भी रोजगार से जोड़ सकते हैं।

    ये भी पढ़ें: झारखंड में उर्दू शिक्षकों की बल्ले-बल्ले! इतने पदों पर जल्द होगी बहाली, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी स्वीकृति

    ये भी पढ़ें: 'हेमंत सोरेन को अरेस्ट कर दिल्ली ले जाने की बन गया था प्लान, लेकिन...' झामुमो के इस दिग्गज नेता ने किया दावा