विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'समझ नहीं आता कि पेट्रोल डाल रहे या गन्ना का रस', विधानसभा में बोले हेमंत- अनुदान राज्य का अधिकार, केंद्र को देना ही होगा

Published: Fri, 27 Nov 2026 12:10 PM (IST)

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में कहा कि केंद्र से मिलने वाला अनुदान राज्य का अधिकार है और MMDR कानून का उपयोग राज्य के आर्थिक संसाधनों को सीमित करने के लिए किया जा रहा है।

एमएमडीआर का इस्तेमाल राज्य के आर्थिक संसाधनों को सीमित करने के लिए किया जा रहा। (फोटो: जागरण)

 एमएमडीआर का इस्तेमाल राज्य के आर्थिक संसाधनों को सीमित करने के लिए किया जा रहा। (फोटो: जागरण)

HighLights

  1. अनुदान राज्य का अधिकार, केंद्र को इसे देना ही होगा।

  2. MMDR कानून राज्य के आर्थिक संसाधनों को सीमित कर रहा है।

  3. मुख्यमंत्री ने केंद्र की SIR प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कानून के प्रविधानों को राज्य सरकार के आर्थिक संसाधनों को सीमित करने के औजार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। राज्य सरकार खनन से प्रभावित क्षेत्रों और पर्यावरण को हुए नुकसान की भरपाई के लिए क्षतिपूर्ति राशि वसूलती रही है।

उन्होंने कहा कि सही तरीके से किए गए खनन में भी उसके प्रभावों की क्षतिपूर्ति का अधिकार राज्य को है। यदि कंपनियां न्यायालय जाती हैं तो उन्हें और अधिक क्षतिपूर्ति देनी पड़ सकती है।

एसआईआर पर केंद्र ने बड़ी चतुराई से काम किया : सीएम

मुख्यमंत्री ने सदन में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर भी केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि केंद्र ने एसआइआर पर बड़ी चतुराई से काम किया है। चुनाव आयोग को भी नहीं छोड़ा और कहा कि जब चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर सवाल किया जाता है, तो कोई जवाब देने को तैयार नहीं होता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एसआइआर के तहत 63 लाख लोगों को नोटिस दिया गया है। इस पूरी प्रक्रिया का आर्थिक बोझ भी आम लोगों पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

हेमंत का विरोधियों पर प्रहार

  • देश के लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि वे वाहनों में पेट्रोल डाल रहे हैं या गन्ना का रस। कुछ काम तो साफ-सुथरा होना चाहिए।
  • दो दिन पहले जमशेदपुर में क्षतिपूर्ति में नौकरी देनी पड़ी है। सही काम में भी गलत हो जाय तो क्षतिपूर्ति देनी होती है। सेस भी क्षतिपूर्ति ही है।
  • सेस का पैसा भारत सरकार के पास भी जाता तो संतोष रहता। घूम कर झारखंड आ जाता। उनके पूंजीपति साथियों को दिक्कत थी तभी यह सब हुआ।
  • खान को लेकर दुमका में बड़ी घटना होने से बची है। व्यापारी आए। पुलिस को कागज दिखा कर घुस गए। किसी तरह जान बच गई।
  • ओडिशा में लाखों आदिवासी हथियार लेकर जमा हो गए थे। लगता था कि भुवनेश्वर की तरफ न बढ़ जाय। जाते तो माझी बाबू का क्या होता।
  • बड़े बुजुर्ग कहते थे कि नालायक बेटा पूर्वजों की संपत्ति बेचकर खाएगा। देश में यही हो रही है। दूरदर्शिता दिखानी चाहिए तभी देश बढ़ेगा।
  • बच्चों के गेम का किरदार जोम्बी है। आजकल लोग वही रूप बनाने की तैयारी में है। झारखंड के लोग यह सब बेहतर समझते हैं।

यह भी पढ़ें- गरीबों और आम लोगों के लिए बालू को किया जाए फ्री, विधानसभा में बोले जनार्दन पासवान- ट्रैक्टर होते हैं जब्त, डराए जाते झारखंडी

यह भी पढ़ें- सीसीएल भी होगी सूचीबद्ध, शेयर बाजार में बढ़ेगी झारखंड के कोयला कंपनियों की धमक

यह भी पढ़ें- झारखंड को 13 हजार करोड़ के नुकसान का खतरा, MMDR एक्ट के खिलाफ विधानसभा में हेमंत सोरेन ने पेश किया राजकीय संकल्प

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।