विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीसीएल भी होगी सूचीबद्ध, शेयर बाजार में बढ़ेगी झारखंड के कोयला कंपनियों की धमक

Published: Fri, 27 Nov 2026 07:45 AM (GMT+05:30)

कोल इंडिया अपनी सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने की योजना बना रही है, जिसमें बीसीसीएल और सीएमपीडीआईएल पहले ही सूचीबद्ध हो चुकी हैं। अब सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के सूचीबद्ध होने की संभावना है।

बीसीसीएल और सीएमपीडीआईएल के बाद अब सीसीएल की बारी।

बीसीसीएल और सीएमपीडीआईएल के बाद अब सीसीएल की बारी।

HighLights

  1. बीसीसीएल और सीएमपीडीआईएल पहले ही शेयर बाजार में सूचीबद्ध।

  2. अब सीसीएल के सूचीबद्ध होने से झारखंड को लाभ।

  3. कोल इंडिया की सहायक कंपनियों को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान।

जागरण संवाददाता, धनबाद। झारखंड की औद्योगिक पहचान को नई ऊंचाई देने की दिशा में कोयला क्षेत्र की कंपनियां एक और बड़ी उपलब्धि की ओर बढ़ रही हैं। देश की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड के बाद अपनी सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने की योजना पर आगे बढ़ रही है।

इस कड़ी में झारखंड की दो प्रमुख कंपनियां भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) और सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट (सीएमपीडीआईएल) पहले ही शेयर बाजार में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं। अब सबकी नजरें सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) पर टिकी हैं।

कोल इंडिया की सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने की इस पहल से झारखंड की तीन प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

बीसीसीएल और सीएमपीडीआईएल के बाद अब सीसीएल को भी शेयर बाजार में उतारने की संभावनाओं पर चर्चा हो रही है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश स्थित नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) को भी सूचीबद्ध करने की योजना पर विचार किया जा रहा है।

झारखंड की तीन कंपनियों पर खास नजर

कोल इंडिया की सहायक कंपनियों में झारखंड का महत्वपूर्ण स्थान है। यहां बीसीसीएल, सीसीएल और सीएमपीडीआईएल जैसी तीन बड़ी कंपनियां कार्यरत हैं। इनमें बीसीसीएल और सीएमपीडीआईएल शेयर बाजार में सूचीबद्ध हो चुकी हैं।

अब सीसीएल के संभावित सूचीकरण को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। धनबाद स्थित बीसीसीएल देश में कोकिंग कोल उत्पादन की प्रमुख कंपनी है। वहीं, रांची मुख्यालय वाली सीएमपीडीआईएल कोयला खनन की योजना, अनुसंधान, तकनीकी परामर्श और खदानों के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। दूसरी ओर, सीसीएल झारखंड के कोयला उत्पादन और राज्य की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली कंपनी है।

चार कंपनियों के सूचीकरण पर नजर

कोल इंडिया की चार प्रमुख सहायक कंपनियां बीसीसीएल, सीएमपीडीआईएल, सीसीएल और एनसीएल इस समय चर्चा में हैं। इनमें बीसीसीएल और सीएमपीडीआईएल शेयर बाजार में सूचीबद्ध हो चुकी हैं, जबकि सीसीएल और एनसीएल के सूचीकरण की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है।

झारखंड को मिलेगा आर्थिक लाभ

सीसीएल के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने से झारखंड की औद्योगिक और आर्थिक पहचान को मजबूती मिल सकती है। इससे कंपनी की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ने, निवेशकों की भागीदारी बढ़ने और कंपनी के वास्तविक बाजार मूल्य का आकलन करने में मदद मिलेगी।

कोल इंडिया की यह पहल उसकी सहायक कंपनियों को आर्थिक रूप से अधिक सक्षम बनाने और उनके कामकाज में व्यावसायिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

बीसीसीएल और सीएमपीडीआईएल के बाद यदि सीसीएल भी शेयर बाजार में सूचीबद्ध होती है तो झारखंड देश का ऐसा महत्वपूर्ण राज्य बन जाएगा, जहां कोल इंडिया की तीन प्रमुख सहायक कंपनियों की शेयर बाजार में सीधी मौजूदगी होगी। इससे राज्य की औद्योगिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय का HEC संकट पर हस्तक्षेप से इनकार, यूनियनें पीएम मोदी को सौंपेंगी ज्ञापन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।