झारखंड समेत 6 राज्यों में गोल टैलेंट सर्च परीक्षा संपन्न, मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति
गोल इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित जीटीएसई 2026-27 की मुख्य परीक्षा छह राज्यों के 60 से अधिक केंद्रों पर संपन्न हुई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप, घड़ी और बैग से सम्मानित किया जाएगा, साथ ही 100% तक छात्रवृत्ति भी मिलेगी।

AI द्वारा बनाई गई तस्वीर।
HighLights
जीटीएसई मुख्य परीक्षा छह राज्यों के 60+ केंद्रों पर हुई।
उत्कृष्ट छात्रों को लैपटॉप, घड़ी और बैग से सम्मानित किया जाएगा।
जागरण नेटवर्क, रांची। रांची में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पहचान और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गोल इंस्टीट्यूट की ओर से आयोजित गोल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन (जीटीएसई) 2026-27 की मुख्य परीक्षा रविवार को छह राज्यों के 60 से अधिक केंद्रों पर संपन्न हुई। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों ने इसमें हिस्सा लिया। परीक्षा के परिणाम संबंधित जोन में आयोजित क्षेत्रवार सेमिनार में घोषित किए जाएंगे।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को लैपटाप, घड़ी और बैग देकर सम्मानित किया जाएगा। अन्य प्रतिभागियों को पदक और प्रमाणपत्र मिलेंगे। परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर विद्यार्थियों को गोल के पाठ्यक्रमों में अधिकतम 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति दी जाएगी। गोल के सीएमडी बिपिन सिंह ने कहा कि जीटीएसई का उद्देश्य आर्थिक सीमाओं के कारण प्रतिभाओं को अवसरों से वंचित होने से बचाना है।
वहीं सहायक निदेशक रंजय सिंह ने बताया कि सेमिनार में विद्यार्थियों और अभिभावकों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। संस्थान के अनुसार यह परीक्षा विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता और तैयारी का आकलन करने का बेहतर माध्यम है।
यह भी पढ़ें- रांची विश्वविद्यालय में अब बिना APAAR ID नहीं मिलेगा दाखिला, नामांकन के समय ही जमा करना होगा 12 अंकों का नंबर
यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर जल्द ही टाटा से रांची का सफर होगा सिर्फ दो घंटे का, झारखंड में इन सड़कों का भी कायाकल्प
यह भी पढ़ें- Jharkhand Weather: बारिश के बाद अब ठंड दिखाएगी तेवर! रांची में 5 डिग्री तक लुढ़केगा पारा; 12 डिग्री पहुंचेगा तापमान