विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची विश्वविद्यालय में अब बिना APAAR ID नहीं मिलेगा दाखिला, नामांकन के समय ही जमा करना होगा 12 अंकों का नंबर

Published: Mon, 23 Nov 2026 08:50 AM (IST)

रांची विश्वविद्यालय में अब स्नातक और स्नातकोत्तर नामांकन के लिए अपार आइडी अनिवार्य कर दिया गया है। इसके बिना नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं होगी, जिससे छात्रों को भविष्य में रजिस्ट्रेशन में आने वाली परेशानी से बचाया जा सके।

रांची विश्वविद्यालय की फाइल फोटो। जागरण

रांची विश्वविद्यालय की फाइल फोटो। जागरण

HighLights

  1. नामांकन के लिए अपार आईडी अब अनिवार्य होगा।

  2. यह नियम नए सत्र के नामांकन से लागू होगा।

जागरण संवाददाता, रांची। रांची विश्वविद्यालय में पीजी और यूजी के नए विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन में परेशानी आ रही है। वजह है कि नामांकन के समय इन्होंने अपार आईडी जमा नहीं किया था। लेकिन अब आने वाले समय में ऐसा नहीं होगा। अब नामांकन के साथ ही अपार आईडी जमा करना अनिवार्य होगा। इसके बिना नामांकन की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी।

विश्वविद्यालय की ओर से नए सत्र के नामांकन के पहले ये नियम लागू हो जाएगा। जिससे नामांकन के कुछ ही दिन बाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की जा सके।

अपार आईडी के बिना नहीं होगा अब नामांकन

रांची विश्वविद्यालय में छात्र मामले के निदेशालय की ओर से जल्द ही ये सूचना जारी की जाएगी कि बिना अपार आईडी के नामांकन की प्रक्रिया नहीं होगी। निदेशालय की निदेशक डॉ. स्मृति सिंह ने बताया कि नामांकन के समय अपार आईडी नहीं लेने से रजिस्ट्रेशन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन इसके लिए जल्द ही एक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। जिसमें नामांकन के समय ही अपार आईडी भी देना जरूरी होगा।

क्या होता है अपार आईडी, क्यों है जरूरी?

अपार आईडी (ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री) यह भारत सरकार की ओर से हर स्टूडेंट के लिए बनाया गया एक 12 अंकों का परमानेंट नंबर है। इसे आप स्टूडेंट का आधार जैसा एजुकेशन आइडी समझ सकते हैं। यह वन नेशनल वन स्टूडेंट आईडी योजना के तहत बनता है और एबीसी या डिजी लाकर से जुड़ा होता है। एक बार बन गया तो क्लास 1 से लेकर पीएचडी तक यही एक ही आइडी चलेगा। स्कूल, कॉलेज बदलने पर भी नहीं बदलेगा।

कैसे बनता है अपार आईडी?

डिजी लाकर में जाकर अपार आइडी का विकल्प नजर आता है। जहां क्लिक करके अपार आईडी बनाया जा सकता है। लेकिन ये एक स्टूडेंट का एक ही बार बनता है। नाम और जन्म तिथि आधार जैसी ही होगी। अगर आधार में गलती है तो पहले आधार सुधरवाएं, नहीं तो अपार में भी वही गलती आ जाएगी।

पीजी के रजिस्ट्रेशन में हो रही है परेशानी

रांची विश्वविद्यालय में पीजी के सत्र 2025-27 के विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। लेकिन जब उनसे अपार आईडी मांगा गया तो कई विद्यार्थी इससे अंजान थे। इसके बाद विभागों को निर्देश दिया गया कि रजिस्ट्रेशन के लिए सभी विद्यार्थियों से उनके अपार आइडी का नंबर लें। इसके बाद ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ाएं। 

यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर जल्द ही टाटा से रांची का सफर होगा सिर्फ दो घंटे का, झारखंड में इन सड़कों का भी कायाकल्प

यह भी पढ़ें- Jharkhand Weather: बारिश के बाद अब ठंड दिखाएगी तेवर! रांची में 5 डिग्री तक लुढ़केगा पारा; 12 डिग्री पहुंचेगा तापमान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।