Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Raghubar Das: बीजेपी को लेकर रघुवर दास ने लिया अंतिम फैसला, 10 जनवरी पर टिकी नजरें; सियासी पारा हाई!

    Updated: Wed, 08 Jan 2025 07:17 PM (IST)

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास 10 जनवरी को फिर से भाजपा की सदस्यता लेंगे। ओडिशा के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद रघुवर दास फिर से सक्रिय राजनीति में वापसी करेंगे। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सभी बड़े नेता उपस्थित रहेंगे। रघुवर दास बुधवार दोपहर जमशेदपुर से रांची पहुंच गए हैं। उनके फिर से सक्रिय राजनीति में लौटने की खबर से रघुवर समर्थकों में उत्साह है।

    Hero Image
    10 जनवरी को भाजपा की सदस्यता लेंगे रघुवर दास (PTI फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, रांची। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास (Raghubar Das) 10 जनवरी, शनिवार को फिर से भाजपा की सदस्यता लेंगे। ओडिशा के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद रघुवर दास फिर से सक्रिय राजनीति में वापसी करेंगे। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सभी बड़े नेता उपस्थित रहेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रघुवर दास बुधवार दोपहर जमशेदपुर से रांची (Raghubar Das In Ranchi) पहुंच गए हैं। उनके फिर से सक्रिय राजनीति में लौटने की खबर से रघुवर समर्थकों में उत्साह है।

    इससे पहले, रघुवर दास ने कहा है कि पार्टी में शामिल होने के बाद वो कार्यकर्ता भाव से काम करेंगे। भाजपा नेतृत्व उनके लिए जो भूमिका तय करेगा उसपर काम करना प्राथमिकता है। राज्य में भाजपा को मजबूत करने के साथ कार्यकर्ताओं से संवाद कर रघुवर दास आगे की रणनीति तय करेंगे।

    संविधान गौरव यात्रा से दलित समाज में पैठ बढ़ाएगी भाजपा

    भारतीय जनता पार्टी को इसबार के विधानसभा चुनाव (Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024) में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटों पर भी नुकसान उठाना पड़ा है। देवघर, कांके, छतरपुर जैसी सीटों पार्टी हार गई, जबकि एससी समाज से आने वाले उस समय के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी भी चंदनकियारी सुरक्षित सीट से चुनाव हार गए।

    अब केंद्रीय नेतृत्व से मिले निर्देश के बाद प्रदेश भाजपा ने राज्यभर में संविधान गौरव अभियान चलाने का निश्चय किया है।

    इस अभियान से संविधान और उसके निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के प्रति भाजपा अपनी आस्था और श्रद्धा से समाज को अवगत कराएगी। 11 जनवरी से 25 जनवरी तक चलने वाले इस अभियान के जरिए अनुसूचित जाति या दलित समुदाय में पार्टी अपनी पैठ फिर से बढ़ाएगी। इस दौरान मंडल स्तर तक कार्यक्रम कर पार्टी बाबा साहेब अंबेडकर को भाजपा सरकार में मिले सम्मान से लोगों को अवगत कराएगी।

    कांग्रेस पर होगा निशाना, बताएंगे अपमान की कहानी

    संविधान गौरव अभियान के प्रदेश संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता अमर कुमार बाउरी (Amar Kumari Bauri) इसका नेतृत्व करेंगे। इसमें कांग्रेस पार्टी पर संविधान में संशोधन के नाम पर की जाने वाली छेड़छाड़ और बाबा साहेब के प्रति कांग्रेस के नजरिए को अपमानजनक बताते हुए लोगों को भाजपा की नीतियों की जानकारी देंगे।

    ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics: झारखंड में नए प्रयोग की तैयारी में जुटी BJP,इस दिग्गज को मिल सकती है प्रदेश की कमान

    ये भी पढ़ें- Raghubar Das: 'मेरी चिता पर भी...', रघुवर दास ने बताई अपनी इच्छा; PM मोदी का भी लिया नाम

    comedy show banner
    comedy show banner