Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: रांची में सुबह दिखा कोहरा, शाम में सताएगी ठंडी हवा

Jharkhand Weather Update राजधानी रांची में सुबह का मौसम साफ है। शहर के कई इलाकों में सुबह छह बजे तक हल्का कोहरा देखने को मिला। हालांकि दिन चढ़ने के साथ कोहरा गायब हो गया। सुबह शहर साढ़े सात बजे शहर का तापमान 17 डिग्री सेल्सियल रिकार्ड किया गया।

By Kanchan SinghEdited By: Published: Sat, 30 Oct 2021 08:53 AM (IST)Updated: Sat, 30 Oct 2021 08:53 AM (IST)
शनिवार को राजधानी रांची में सुबह का मौसम साफ है।

रांची, जासं । शनिवार को राजधानी रांची में सुबह का मौसम साफ है। आज सुबह शहर के कई इलाकों में सुबह छह बजे तक हल्का कोहरा देखने को मिला। हालांकि इसके बाद दिन चढ़ने के साथ कोहरा गायब हो गया। सुबह शहर साढ़े सात बजे शहर का तापमान 17 डिग्री सेल्सियल रिकार्ड किया गया। वहीं आद्रता का स्तर 85 प्रतिशत तक है। मौसम विभाग के अनुसार आज रांची में आज पूरे दिन धूप खिली रहेगी।

loksabha election banner

इसके साथ ही लोगों को सुबह और शाम ठंड का सामना करना पड़ेगा। शाम में दस किमी प्रतिघंटा तक की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसके कारण रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाने की संभावना है। अगले तीन दिनों में शहर के न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाने की संभावना है। राज्य के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले एक सप्ताह कर मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि राज्य के सभी जिलों में अगले दो से तीन दिनों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

इसके साथ ही उत्तर पश्चिमी जिले पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में दो दिनों के अंदर तीन डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की जाने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर के महीने में राज्य में तापमान और बारिश की स्थिति सामान्य रही। इस दौरान एक अक्टूबर से 30 अक्टूबर के बीच राज्य के औसत न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई खास परिवर्तन दर्ज नहीं किया गया। जबकि मानसून की बिदाई के बाद भी राज्य में सामान्य से 53 प्रतिशत तक ज्यादा बारिश रिकार्ड की गई।

राज्य में इस अवधि में सबसे ज्यादा बारिश पश्चिमी सिंहभूम में 223 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान पाकुड़ में 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान राजधानी रांची में 17.1डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर       अधिकतम तापमान      न्यूनतम तापमान

रांची                 28.0                       17.1

जमशेदपुर         31.8                       21.4

मेदिनीनगर        30.4                       18.5


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.