Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand News: स्मार्ट रांची एप से मिलेगी नजदीकी शौचालय की जानकारी, यहां जानें पूरा प्रोसेस

    Updated: Thu, 17 Jul 2025 11:45 AM (IST)

    रांची नगर निगम ने स्मार्ट रांची एप में नया फीचर जोड़ा है। अब एप से नजदीकी शौचालय ढूंढना आसान हो गया है। नियरबाइ मी सर्विसेस के माध्यम से शौचालय और उसकी स्थिति के बारे में जान सकते हैं। इससे आपको नजदीकी शौचालय की जानकारी मिल जाएगी। नगर निगम ने सभी शौचालयों की जियो-टैगिंग की है। इसका उद्देश्य स्वच्छ भारत मिशन को बढ़ावा देना है।

    Hero Image
    स्मार्ट रांची एप पर मिलेगी सबसे नजदीकी शौचालय की जानकारी। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, रांची। अब नगर निगम में आपको माड्यूलर टॉयलेट का लोकेशन ढूंढने की जरूरत नहीं, मोबाइल एप के माध्यम से आपको सबसे नजदीकी शौचालय की जानकारी मिलेगी।

    इसके लिए अपने एंड्राइड मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर से स्मार्ट रांची एप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद एप खोलने पर 'नियरबाइ मी सर्विसेस' सेक्शन में जाकर नियरेस्ट टॉयलेट विकल्प का चयन करना होगा। फिर आप अपना लोकेशन आन करें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बस कुछ ही क्लिक में आपको आपके मोबाइल स्क्रीन पर नजदीकी शौचालय की जानकारी मिल जाएगी। रांची नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने बताया कि यह सुविधा आम लोगों को स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों से जोड़ने व शौचालयों के अधिकतम उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए शुरू की गई है।

    इसके लिए शहरी क्षेत्रों में बनाए गए सभी सार्वजनिक शौचालयों की जियो-टैगिंग कर ली गई है। रांची नगर निगम क्षेत्र के आम लोगों की सुविधा को एक कदम और आगे बढ़ाते हुए स्मार्ट रांची एप में एक नया व उपयोगी फीचर जोड़ा गया है।

    अब एप के 'नियरबाइ मी सर्विसेस' सेक्शन में आम लोग अपने आसपास के सबसे नजदीकी शौचालय की जानकारी और वहां तक पहुंचने की दिशा भी देख सकेंगे। रांची नगर निगम की ओर से शहर के सभी माड्यूलर टॉयलेट्स व कम्युनिटी टॉयलेट्स की पूरी जानकारी, फोटो, भौगोलिक स्थिति व रूट मैप स्मार्ट रांची एप पर अपलोड कर दी गई है।

    इससे आम लोगों को साफ-सुथरे सार्वजनिक शौचालयों तक आसानी से पहुंचने में मदद मिलेगी। साथ ही शहर को स्वच्छ व स्वस्थ बनाए रखने में भी सहयोग मिलेगा।

    प्रशासक ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि सार्वजनिक शौचालयों का सही तरीके से उपयोग करें। साफ-सफाई बनाए रखें। शहर को स्वच्छ, सुंदर व स्मार्ट बनाने में सहयोग करें।

    स्मार्ट रांची एप में 'नियरबाइ मी सर्विसेस' की खासियत

    • अपने आसपास का सबसे नजदीकी टायलेट ढूंढें।
    • गूगल मैप्स से दिशा प्राप्त करें।
    • फोटो के माध्यम से शौचालय की स्थिति देखें।
    • सभी माड्यूलर व सामुदायिक शौचालय हैं शामिल।
    • 24 घंटे उपलब्ध होगी जानकारी।

    यह भी पढ़ें- जमशेदपुर में डेंगू की दस्तक, 18 हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित; हाई अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग