विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand News: व्यापारियों ने की CM चंपई सोरेन से शिकायत, मुख्यमंत्री ने DGP को दे दिया ये निर्देश

Published: Sun, 30 Jun 2024 12:59 AM (IST)

शनिवार को फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स तथा सोना-चांदी व्यवसायी समिति के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ...और पढ़ें

झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से की शिकायत
झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से की शिकायत

HighLights

  1. झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मिलकर हाल की घटनाओं पर जताई थी चिंता
  2. सीएम ने कहा, डीजीपी को आपराधिक घटनाओं का खुलासा व अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई का दिया है आदेश

राज्य ब्यूरो, रांची। फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स तथा सोना-चांदी व्यवसायी समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

व्यवसायियों ने मुख्यमंत्री को राजधानी रांची में हो रही लूट, छिनतई व डकैती जैसी आपराधिक घटनाओं से अवगत कराते हुए उसे नियंत्रित करने के लिए समुचित कदम उठाने का आग्रह किया।

सीएम चंपई ने दिया कड़ी का निर्देश 

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल से कहा कि राज्य के डीजीपी अजय कुमार सिंह को अपराध नियंत्रण के लिए कड़े निर्देश दे दिए गए हैं।

उन्हें घटित आपराधिक घटनाओं का खुलासा कर उसमें संलिप्त अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विधि-व्यवस्था को हर हाल में बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये लोग हुए शामिल

आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वालों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में झारखंड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर मंत्री, महासचिव परेश गट्टानी, कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण लोहिया और रोहित पोद्दार, पूर्व अध्यक्ष कुणाल आजमानी तथा सोना-चांदी व्यवसायी समिति के डॉ. दिलीप सोनी, रवि कुमार पिंटू और जितेंद्र कुमार वर्मा शामिल थे।

ये भी पढे़ं-

Jharkhand में इन नक्सलियों की तलाश में जुटी NIA, किसी पर करोड़ों का इनाम तो कोई 15 लाख का इनामी

Jharkhand News: अलकतरा घोटाला में 25 साल बाद आया फैसला, अदालत ने तीन अभियंताओं को सुनाई ये सजा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।