दैनिक जागरण ब्रांड के कार्यक्रम में छाए रहे स्वामी विवेकानंद
संगीतकार शीबान ने गानों से बांधा समां पर्वतारोही ने बताए अपने संस्मरण जागरण संवाददाता

- संगीतकार शीबान ने गानों से बांधा समां, पर्वतारोही ने बताए अपने संस्मरण
जागरण संवाददाता, रांची : दैनिक जागरण की ओर से युवा दिवस के अवसर पर झारखंड के युवाओं की उपलब्धियों को ले कर मंगलवार को दैनिक जागरण ब्रांड झारखंड पेज के फेसबुक पर लाइव प्रसारण किया गया। इस कार्यक्रम में पर्वतारोही पंकज कुमार, फैशन डिजाइनर प्रियंका सिंह, शिक्षक अनु कुमारी, पावर लिफ्टर विनय कुमार यादव और संगीतकार शीबान हुसैन शामिल हुए। शीबान के गीत-संगीत ने लोगों का मन मोहा। उन्होंने कई गाने भी सुनाए जिसे खूब पसंद किया गया। पर्वतारोही पंकज कुमार ने अपने संस्मरण बता कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
यहां लोगों ने कमेंट्स के माध्यम से दैनिक जागरण के इस कार्यक्रम को सराहनीय कदम बताया। मौके पर युवाओं ने दैनिक जागरण की इस पहल को और बेहतर आयाम देने के लिए दैनिक जागरण के परिवार को धन्यवाद कहा। युवाओं ने झारखंड के युवाओं की उपलब्धियों के साथ स्वामी विवेकानंद के बारे में सभी युवाओं ने उनके जीवन के बारे में बताते हुए उनके कथन पर उठो जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए पर चलते हुए, प्रियंका सिंह ने युवा दिवस पर कहा भारत में विवेकानंद को एक देशभक्त संन्यासी के रूप में माना जाता है और उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट बिनय कुमार यादव ने भी स्वामी विवेकानंद के बारे में जानकारी दी। अनु कुमारी ने कहा कि युवा दिवस के मौके पर रामकृष्ण मिशन की अनेक शाखाओं से जुड़ने का मौका मिला।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।