Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pahalgam Attack: 'जिस तरह हिंदुओं को चुन-चुनकर मारा...', पहलगाम हमले पर बोले कांग्रेस नेता प्रदीप यादव

    Updated: Thu, 24 Apr 2025 11:53 PM (IST)

    कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने पहलगाम में हिंदुओं की हत्या की निंदा करते हुए कहा कि आतंकी देश में वैमनस्यता फैलाना चाहते हैं। उन्होंने भारत सरकार से कठोर कार्रवाई करने का आग्रह किया। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया कि देश में लगातार संविधान और संविधान द्वारा गठित संस्थानों पर हमले हो रहे हैं। लेकिन संविधान की रक्षा के प्रति कांग्रेस प्रतिबद्ध है।

    Hero Image
    प्रदीप यादव ने पहलगाम हमले की निंदा की। (जागरण)

    राज्य ब्यूरो, रांची। कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा है कि पहलगाम में जिस प्रकार हिंदुओं को चुन-चुन कर मारा गया है, उससे साफ है कि आतंकी चाहते हैं कि देश में वैमनस्यता फैलै। देश की एकता कमजोर हो। भारत सरकार को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने आगे कहा कि आज देश में एकता की जरूरत है। जो मंशा आतंकियों की है, उनके पीछे बैठे पाकिस्तान की है, उस मंशा पर हमें पानी फेरना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा अपने फोल्डर से देश की एकता को कमजोर करने वाले तथ्यों को परोस रही है।

    इसके पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया कि देश में लगातार संविधान और संविधान द्वारा गठित संस्थानों पर हमले हो रहे हैं। लेकिन संविधान की रक्षा के प्रति कांग्रेस प्रतिबद्ध है। संविधान में भारत के नागरिकों को अधिकार दिए गए हैं उनके अधिकारों को छीनने का प्रयास सत्ताधारी दल द्वारा किया जा रहा है।

    40 दिनों तक संविधान रक्षा अभियान के तहत कांग्रेस घर-घर जाकर संविधान में दिए गए अधिकारों से लोगों को अवगत कराएगी, संविधान के प्रति जागरूकता का यह महा अभियान है।

    विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप ने कहा कि इस देश में खाई बनती जा रही है, इसे पाटने के लिए राहुल गांधी ने एकता का संदेश देने के लिए पूरे भारतवर्ष की पदयात्रा की। कांग्रेस का मकसद है कि देश एक सूत्र में बंधा रहे, संविधान और कानून के अनुरूप देश चले।

    पहलगाम की घटना के विरोध में कांग्रेस सरकार के साथ खड़ी है, इस घटना के पीछे जिसका भी हाथ हो उसका पर्दाफाश हो, जो चूक हुई है उसकी जांच हो ताकि भविष्य में पुनरावृत्ति ना हो।

    संवाददाता सम्मेलन में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार बलमुचू, मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, सतीश पाल मुंजनी, सोनाल शांति, गजेंद्र सिंह और जगदीश साहू उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें-

    Bokaro News: 'थैंक्यू पाकिस्तान' लिखने वाले युवक से बोकारो में ATS कर रही पूछताछ, मिली अहम जानकारी

    Jharkhand Land Survey: कब तक पूरा होगा राज्य में जमीन का सर्वे? हाई कोर्ट ने हेमंत सरकार से मांगा जवाब

    comedy show banner
    comedy show banner