विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand News: विधायक दल का नेता चुने जाते ही प्रदीप यादव ने कसा हिमंत बिस्वा सरमा पर तंज, कहा- वे लांड्री योजना...

Published: Fri, 13 Dec 2024 08:26 AM (GMT+05:30)

पोड़ैयाहाट सीट से कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव को विधायक दल का नेता चुना गया है वे छठी बार विधायक बने ...और पढ़ें

हिमंत बिस्वा सरमा को प्रदीप यादव ने बताया लांड्री योजना के तहत धुलकर निकले नेता
हिमंत बिस्वा सरमा को प्रदीप यादव ने बताया लांड्री योजना के तहत धुलकर निकले नेता

HighLights

  1. प्रदीप यादव बने कांग्रेस विधायक दल के नेता
  2. पोड़ैयाहाट से छठी बार चुने गए हैं विधायक
  3. राज्य सरकार के मंत्री और सांसद भी रह चुके हैं

राज्य ब्यूरो, रांची। पोड़ैयाहाट सीट से कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव को कांग्रेस विधायक दल का नेता घोषित किया गया है। इसके अलावा कांग्रेस ने खिजरी के विधायक राजेश कच्छप को विधायक दल का उपनेता और बेरमो के विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह को सचेतक घोषित किया है।

छठी बार विधायक बने प्रदीप यादव

गुरुवार को सदन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो को इसकी जानकारी दी। प्रदीप यादव गोड्डा जिले की पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र से छठी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं।

वह राज्य सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह गोड्डा से एक बार सांसद भी चुने जा चुके हैं। प्रदीप यादव काफी मजबूती से अपनी बातें विधानसभा के भीतर-बाहर रखने के लिए जाने जाते हैं। यही नहीं उन्होंने भ्रष्टाचार से जुड़े कई मामलों को भी उजागर किया है।

बीजेपी से शुरू किया राजनीतिक सफर

  • प्रदीप यादव ने भारतीय जनता पार्टी से अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत की थी।
  • इसके बाद वे झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) में शामिल हो गए।
  • वर्ष 2019 में झारखंड विकास मोर्चा के भाजपा में विलय का विरोध करते हुए उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय किया था।
  • वह कांग्रेस विधायक दल के उपनेता भी रह चुके हैं।

मथुरा महतो सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक

राज्य सरकार के पूर्व मंत्री मथुरा प्रसाद महतो सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक बनाए गए हैं। गुरुवार को विधानसभा में इस संबंध में घोषणा की गई। मथुरा प्रसाद महतो टुंडी से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक हैं।

बीजेपी पर साधा निशाना

कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने गुरुवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने भाजपा की सीटें कम होने पर खिंचाई करते हुए कहा कि इन्होंने दंगा-फसाद कराने के प्रयास किए तो घटकर 24 हो गए।

हम (गठबंधन) 44 से 54 हो गए। अगर यही हाल रहा तो भाजपा बाहर हो जाएगी और कोई बचाने वाला नहीं होगा।

लांड्री योजना के तहत धुलकर निकले BJP नेता

भाजपा के विधानसभा चुनाव सह प्रभारी तथा असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर तंज कसते हुए कहा कि वे भाजपा की लांड्री योजना के तहत ही धुलकर निकले थे। इससे पहले तो 14 नवंबर 2014 को इनके यहां CBI का छापा पड़ा था।

गोगो दीदी योजना धोखेबाजी की कहानी

प्रदीप यादव ने कहा, हिमंत ने मंइया सम्मान योजना के जवाब में भाजपा की ओर से गोगो दीदी योजना चलाने की धोखेबाजी की कहानी शुरू की, जिसमें उनके सह नेता ने भी साथ दिया। बाबूलाल भी इसमें साथ हो गए। इससे भी बात नहीं बनी तो दंगा-फसाद कराने में लग गए।

अमित शाह की असफलता

घुसपैठ के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि घुसपैठ की बात करने वाली भाजपा बताए कि बॉर्डर पर रोकने की जिम्मेदारी किसकी है। यह असफलता गृहमंत्री अमित शाह की है।

चुनाव में बंटोगे तो कटोगे का नारा देकर देश की धर्मनिरपेक्षता तथा अखंडता को कमजोर करने का प्रयास किया गया। इन्होंने तो संविधान की प्रस्तावना से धर्मनिरपेक्षता शब्द को हटाने का भी प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि ये मनुस्मृति को मानने वाले लोग हैं। ये लोग फिर सत्ता पक्ष को परेशान करेंगे, लेकिन वे डरने वाले नहीं हैं।

संविधान को बचाने की लड़ाई

प्रदीप यादव ने कहा कि उनकी सरकार जो कहती है, वह करती है। सरकार के कार्यों पर जनता ने भी मुहर लगाने का काम किया। उन्होंने कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन और राष्ट्रीय स्तर पर राहुल गांधी के नेतृत्व में संविधान को बचाने की लड़ाई चल रही है।

ये भी पढ़ें

Hemant Soren: 'हमने 2019 में डाली नींव; अब उसपर खड़ी होगी बिल्डिंग', विधानसभा में बोले हेमंत सोरेन

Jharkhand: कौन बनेगा BJP विधायक दल का नेता? मरांडी के साथ सीपी सिंह और नीरा यादव भी रेस में

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।