Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कौन होगा सुदेश महतो और जयराम महतो का विकल्प? झारखंड में यादव-कुर्मी वोटरों को साधने में जुटी कांग्रेस

    Updated: Sat, 26 Jul 2025 10:56 PM (IST)

    झारखंड में कांग्रेस ओबीसी राजनीति में अपनी पैठ बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। पार्टी कुर्मी और यादव मतदाताओं को साधने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इसके लिए कांग्रेस पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और महाधरना जैसे कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। कांग्रेस सुदेश महतो और जयराम महतो जैसे नेताओं के विकल्प भी तलाश रही है ताकि ओबीसी समुदाय में अपनी पकड़ मजबूत कर सके।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में ओबीसी राजनीति धीरे-धीरे जड़ जमा रही है और इसमें कांग्रेस अपनी हिस्सेदारी लेने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत है। कांग्रेस की नजर कुर्मी मतदाताओं के साथ-साथ यादव बहुल क्षेत्रों पर है।

    इन दोनों वर्गों को साध लेने के साथ ही कांग्रेस की पैठ पिछड़े वर्ग में और अधिक बढ़ जाएगी। महतो वोटरों को साधने के लिए कांग्रेस के पास प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, जलेश्वर महतो, ममता देवी, जयप्रकाश भाई पटेल सरीखे नेता हैं तो यादवों को साधने के लिए कांग्रेस ने पूरा दारोमदार विधायक दल के नेता प्रदीप यादव के ऊपर रख छोड़ा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस करेगी पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन

    इन दोनों बिरादरी को साधने में सफलता निश्चित तौर पर कांग्रेस की जड़ों को मजबूत करेगी। कांग्रेस नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी ने अगस्त के पहले सप्ताह में पिछड़ा वर्ग का सम्मेलन और महाधरना कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

    दोनों कार्यक्रमों पिछड़े वर्ग के नेताओं को अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है। अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जुटाने वाले नेताओं की पहचान की जाएगी और उन्हें पार्टी में अलग-अलग जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

    कांग्रेस वर्तमान में सुदेश महतो और जयराम महतो का विकल्प तलाशने में जुटी है। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्गों के बीच भी नेतृत्व की तलाश की जा रही है। प्रखंड स्तर से जिला एवं राज्य स्तर तक नेताओं को नई जिम्मेदारी दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें-

    RJD संगठन में बड़ा बदलाव, झारखंड के कद्दावर नेता ने बनाई जगह; यहां देखें लिस्ट