RJD संगठन में बड़ा बदलाव, झारखंड के कद्दावर नेता ने बनाई जगह; यहां देखें लिस्ट
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति का गठन किया है जिसमें झारखंड के पूर्व राजद प्रदेश अध्यक्ष को जगह मिली है। लालू प्रसाद अध्यक्ष और राबड़ी देवी उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने लालू प्रसाद से मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने का निर्देश प्राप्त किया।

राज्य ब्यूरो, रांची। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति का गठन कर दिया है। इस कार्यकारिणी में झारखंड से सिर्फ एक ही नाम है।
ये राजद झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह हैं। उन्हें समिति में महासचिव बनाया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना 23 जुलाई से प्रभावी है।
नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति में लालू प्रसाद अध्यक्ष व राबड़ी देवी, जगदानंद सिंह, महबूब अली कैसर तथा उदय नारायण चौधरी उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह। (जागरण)
महासचिव अब्दुल बारी सिद्दिकी, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह बने हैं। कार्यकारिणी समिति के अन्य महासचिवों में जयप्रकाश नारायण यादव, डॉ. नीलालोहित दास, भोला यादव, ललित कुमार यादव, कुमार सर्वजीत, सैय्यद फैसल अली, अभय सिंह, सुखदेव पासवान, सुशीला मोराले, अनु चाको, अलख निरंजन उर्फ बिनू यादव, रेनु कुशवाहा, यदुवंश कुमार यादव, डॉ. लाल रत्नाकर, भारत भूषण मंडल, कार्तिकेय कुमार सिंह, विजय वर्मा, संतोष कुमार जायसवाल, संजय ठाकुर, रजेंद्र राम, स्वीटी सीमा हेम्ब्रम व सुरेंद्र राम आदि शामिल हैं।
पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने लालू प्रसाद से की मुलाकात
पूर्व मंत्री सह राजद झारखंड के नव मनोनीत प्रधान महासचिव सत्यानंद भोक्ता ने पटना में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव व बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव से मुलाकात की।
लालू प्रसाद यादव ने उन्हें सभी को साथ लेकर चलने, संगठन को पंचायत से प्रदेश स्तर तक मजबूत करने तथा आम अवाम की समस्याओं लेकर आवाज बुलंद करते रहने तथा जनहित के लिए काम करने का निर्देश दिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।