विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएनटी बिल वापसी पर सीएम रघुवर दास ने साधी चुप्पी

By Sachin MishraEdited By:
Published: Tue, 27 Jun 2017 02:26 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 27 Jun 2017 05:03 PM (GMT+05:30)

सीएनटी बिल वापसी संबंधी सवाल का बगैर उत्तर दिए ही सीएम सूचना भवन से निकल गए।⁠⁠⁠⁠

सीएनटी बिल वापसी पर सीएम रघुवर दास ने साधी चुप्पी
सीएनटी बिल वापसी पर सीएम रघुवर दास ने साधी चुप्पी

रांची, जेएनएन। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सर्वाधिक चर्चा का बिंदु बने सीएनटी बिल वापसी पर चुप्पी साध ली है। दो दिन बाद जमशेदपुर से वापस लौटे मुख्यमंत्री सीधे एयरपोर्ट से सूचना भवन आए और जनसंवाद के तहत सीधी बात कार्यक्रम में शिरकत की।

अब तक जनसंवाद कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सीएम के संबोधन की परंपरा थी, लेकिन मुख्यमंत्री कार्यक्रम समाप्त होते ही उठ खड़े हुए। उनसे मीडिया कर्मियों ने सीएनटी बिल वापसी संबंधी सवाल पूछा तो वे बगैर उत्तर दिए सूचना भवन से निकल गए।⁠⁠⁠⁠

बंद करो बिचौलिया-सीडीपीओ का खेलः सीएम

राजधानी रांची में आज सीएम रघुवर दास ने जनसंवाद के दौरान कहा कि बिचौलिया-सीडीपीओ का खेल बंद करो। पलामू में आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार नहीं मिलने की शिकायत पर नाराज हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आदेश दिया है कि सारा कामकाज और भुगतान डीबीटी के जरिए होना चाहिए।

उनके मुताबिक, अफसरों की जवाबदेही भी तय की जाए। सारा कामकाज आधार से लिंक होगा तो लोगों को राहत मिलेगी। महिला, बाल विकास व सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव एमएस भाटिया ने आश्वस्त किया कि इस दिशा में गंभीरता से काम होगा। जनसंवाद में कुल मामले सीएम के संज्ञान में लाए गए।⁠⁠⁠⁠ 

यह भी पढ़ेंः राजभवन ने 24 मई को ही लौटा दिया था विधेयक

यह भी पढ़ेंः सीएनटी संशोधन बिल दोबारा लाया तो जलेगा झारखंड: हेमंत