Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rath Yatra 2024: रथ यात्रा में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, पत्नी भी रहीं मौजूद; जय जगन्नाथ के लगाए जयकारे

    Updated: Sun, 07 Jul 2024 07:50 PM (IST)

    रविवार को राज्य में कई जगह पर जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली गई। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथयात्रा महोत्सव में अपनी पत्नी ...और पढ़ें

    Hero Image
    रथ यात्रा में शामिल हुए हेमंत सोरेन

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) रविवार को ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ यात्रा महोत्सव में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर आयोजित पूजन-अनुष्ठान कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उन्होंने महाप्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया।

    उन्होंने भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की विधिवत पूजा -अर्चना कर राज्यवासियों की सुख- शांति, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की। मुख्यमंत्री ने राज्य की समस्त जनता को रथ यात्रा की बधाई और शुभकामनाएं दी।

    जय जगन्नाथ के लगाए जयकारे

    मुख्यमंत्री ने आस्था एवं भक्ति के समागम में मौजूद हजारों श्रद्धालुओं के साथ जय जगन्नाथ के जयकारे लगाए और रथ की रस्सी को हाथ लगाकर भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को मौसीबाड़ी के लिए आगे बढ़ाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐतिहासिक रथ यात्रा के अवसर पर आयोजित पूजा-अनुष्ठान में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक नवीन जायसवाल, विधायक राजेश कच्छप, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय एवं राज्य समन्वय समिति के सदस्य विनोद पांडेय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

    ये भी पढ़ें-

    Jharkhand News: हाथरस भगदड़ के बाद भी लाचार प्रशासन? मेला में अव्यवस्था हावी! उठ रहे सवाल

    Jagannath Rath Yatra 2024 : भाई-बहन संग मौसी बाड़ी पहुंचे भगवान जगन्नाथ, भक्त दिखे उत्साहित