Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    5 नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला, हेमंत सरकार ने लिया बड़ा फैसला! DGP ने दी नई जानकारी

    Updated: Tue, 25 Feb 2025 09:22 PM (IST)

    Jharkhand Crime News खूंटी जिले के रनिया में पांच नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म व छेड़खानी मामले में शामिल सभी 18 नाबालिगों को पुलिस ने पकड़कर बाल सुधार गृह भेज दिया है। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि 16 से 18 वर्ष के बीच वाले आरोपितों पर व्यस्कों की तरह मुकदमा चलेगा। नए फैसले का लोगों ने स्वागत किया है।

    Hero Image
    झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता। फ़ोटो- सोशल मीडिया

    राज्य ब्यूरो, रांची। खूंटी जिले के रनिया में पांच नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म व छेड़खानी मामले में शामिल सभी 18 नाबालिगों को पुलिस ने पकड़कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।

    डीजीपी अनुराग गुप्ता ने इस मामले में मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में जो पकड़े गए हैं, उनके उम्र का पता लगाया जा रहा है।

    आधार कार्ड के साथ-साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्रों से भी आरोपितों के उम्र का सत्यापन किया जा रहा है। जिन नाबालिगों की उम्र 16 से 18 वर्ष के बीच होगी, उनके विरुद्ध व्यस्कों की तरह मुकदमा चलेगा।

    ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की घटना करने की हिम्मत न कर सके। डीजीपी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अपनी कार्रवाई पूरी कर ली है।

    पुलिस ने बहुत कम समय में यह कार्रवाई करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। जो आरोपित 16 साल से कम उम्र के हैं, उनके विरुद्ध जूवेनाइल कोर्ट में केस चलेगा।

    शादी से घर लौट रही नाबालिकों को बनाया था निशाना

    गौरतलब है कि 21 फरवरी की रात खूंटी के रनिया थाना क्षेत्र में शादी से घर लौट रही पांच नाबालिगों को आरोपितों ने सुनसान जगह पर पकड़ा था और उनसे सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस मामले में रनिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चौथी कक्षा की छात्रा के साथ शिक्षक पुत्र ने किया दुष्कर्म, आरोपित फरार

    • कटकमसांडी (हजारीबाग) के पेलावल क्षेत्र में एक शिक्षक के पुत्र ने पिता की अनुपस्थिति में चौथी कक्षा की छात्रा को हवस का शिकार बनाया।
    • पेलावल पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित फरार है। उसकी तलाश ही जा रही है। आरोपित मो. हसीब का पुत्र मो. तहसीन है।
    • जानकारी के अनुसार, छात्रा रोज ट्यूशन पढ़ने जाती थी। ट्यूटर की अनुपस्थिति में उसका बेटा ट्यूशन पढ़ाता था। रविवार को छात्रा ट्यूशन पढ़ने गई थी।
    • मो. तहसीन ट्यूशन पढ़ाने के बहाने उसे अपने कमरे में ले गया। फिर दुष्कर्म किया। बच्ची शोर नहीं मचाए इसलिए उसके मुंह में दुपट्टा डाल दिया।
    • किसी को बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी। किसी तरह घर पहुंची छात्रा ने घटना की जानकारी परिजन को दी।
    • घटना के दो दिन बाद तक आरोपित को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। बताया गया कि मो. हसीब एक मस्जिद में मौलवी है। उसके पास अरबी व उर्दू पढ़ने के लिए छात्रा पिछले एक वर्ष से जाती थी।
    • घटना के दिन मो. हसीब घर में नहीं था। इसी का फायदा उठाकर मो. तहसीन ने घटना को अंजाम दिया। छात्रा के परिजन जब उसके घर पहुंचे तो आरोपित भाग गया।

    यह भी पढ़ें-

    5 नाबालिग लड़कियों के साथ 18 लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, जिसने सुनी आपबीती; उसका कांप उठा कलेजा

    इंसानियत शर्मसार...रिश्ते तार-तार! 8 साल की बच्ची के साथ ताऊ के लड़के ने ही किया दुष्कर्म, तनाव का माहौल