Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    24 लाख में भाजपा का टिकट... झारखंड के एक बड़े BJP नेता के घर पहुंचा कानूनी नोटिस, नए खुलासे से मची हलचल

    भारतीय जनता पार्टी में चुनावी हार के बाद टिकट के लिए मोटी रकम वसूले जाने का एक नया मामला सामने आया है। निरंजन कुमार सिन्हा नाम के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि गोड्डा लोकसभा की महगामा विधानसभा सीट से टिकट लेने के लिए उनसे 24 लाख रुपये लिए गए थे। यह रकम दो किश्तों में दी गई थी।

    By Dibyanshu Kumar Edited By: Mukul Kumar Updated: Wed, 18 Dec 2024 06:37 PM (IST)
    Hero Image
    झारखंड के एक बड़े BJP नेता के घर पहुंचा कानूनी नोटिस

    राज्य ब्यूरो, रांची। भारतीय जनता पार्टी में चुनावी हार के बाद टिकट के लिए मोटी रकम वसूले जाने का एक नया मामला सामने आया है। गोड्डा लोकसभा की महगामा विधानसभा सीट से टिकट लेने के लिए निरंजन कुमार सिन्हा नाम के एक व्यक्ति ने मोटी रकम लेने का आरोप लगाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रहे एक बड़े नेता के दिल्ली स्थित आवास पर विवेक कुमार नाम के एक व्यक्ति ने 24 लाख में भाजपा की टिकट दिला देने का वादा निरंजन सिन्हा से किया था। 12-12 लाख की दो किश्त में उन्हें यह राशि दी भी गई।

    अब निरंजन सिन्हा ने विवेक कुमार को कानूनी नोटिस भेजकर उक्त राशि वापस करने की मांग की है। हालांकि भाजपा के इस बड़े नेता ने उक्त लेनदेन में किसी भी तरह से अपनी संलिप्तता होने की खबर से इनकार किया है।

    विधानसभा चुनाव में महगामा के अलावा मधुपुर, धनबाद और रांची में भी पैसे देकर टिकट चाहने वालों की बात भाजपा कार्यकर्ता कर रहे हैं।

    पहले भी आरोपों के घेरे में रहे हैं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष

    • टिकट देने के लिए पैसे लेने के आरोप में घिरे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पर इससे पहले भी लेन देन का मामला सामने आया था। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य के निजी सचिव पर ओडिशा निवासी एक व्यक्ति ने 30 लाख की ठगी करने का आरोप लगाया था।
    • नई दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में आवेदन देकर ओडिशा निवासी उस व्यक्ति ने कहा था कि भाजपा नेता के आवास पर उनके पीए ने एप्पल कंपनी के 5 फोन और करीब तीस लाख रुपए ठेका दिलाने के नाम पर लिए थे।
    • आरोप सामने आने के बाद नेताजी ने अपने निजी सचिव को हटा दिया था। भाजपा नेता के रांची स्थित निजी आवास के निर्माण के लिए रांची से टिकट की चाह में लगे एक व्यक्ति द्वारा 25 लाख से अधिक की रकम देने की बात भी कार्यकर्ताओं के बीच खूब की जा रही है।

    भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं : मनोज

    चंदवारा (कोडरमा) में भाजपा संगठन महापर्व के अवसर पर सदस्यता अभियान के लिए बुधवार को चंदवारा मंडल की बैठक हुई। इस दौरान विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि भाजपा जन-जन से जुड़ी पार्टी है। संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए युवाओं, महिलाओं को पार्टी से जोड़ें।

    भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। प्रभारी महादेव दास ने कहा कि पार्टी सबका साथ, सबका विकास चाहती है और ये तभी संभव है, जब अधिक से अधिक लोग पार्टी की विचारधारा से जुड़ें। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी मंडल अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद राणा ने की व संचालन महामंत्री नंदकिशोर सोनी ने किया। 

    यह भी पढ़ें-

    हेमंत सोरेन ने BJP सांसदों का लिया सहारा, कहा- दिल्ली तक पहुंचा दीजिए मेरी बात

    Maiya Samman Yojana: क्या बिहार में भी लागू होगी मंइयां सम्मान योजना? अधिकारियों ने शुरू कर दिया काम