Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड की मासूम के साथ गुजरात में हैवानियत, बच्ची का हाल जानने CM सोरेन ने मंत्री को दूत बनाकर भेजा

    गुजरात के भरूच में झारखंड के पलामू की रहने वाली मासूम के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता भरूच में मजदूरी का काम करते हैं। उन्हीं के साथ काम करने वाले एक युवक ने मासूम को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया। घटना की जानकारी लगने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को बच्ची का हाल जानने के लिए भेजा।

    By Ashish Jha Edited By: Divya Agnihotri Updated: Thu, 19 Dec 2024 08:58 AM (IST)
    Hero Image
    गुजरात के भरूच में मासूम के साथ रेप (सांकेतिक तस्वीर)

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड के पलामू की रहने वाली एक नाबालिग के साथ गुजरात के भरूच में हैवानियत (Bharuch Rape Case) हुई है। यहां झगड़िया औद्योगिक क्षेत्र में नौ वर्षीय नाबालिग के साथ उसके पड़ोस में रह नेवाले विजय कुमार नामक युवक ने दुष्कर्म किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरोपित युवक बच्ची के पिता के साथ ही एक कारखाने में काम करता है। मामले की प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद स्थानीय पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पीडि़ता की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

    बच्ची का हाल जानने गुजरात पहुंची मंत्री

    • झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर बुधवार को ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पलामू की दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग से गुजरात के वड़ोदरा में मुलाकात कर उसका हाल जाना।
    • मंत्री के साथ गई टीम ने उसे आर्थिक मदद पहुंचाते हुए पीड़िता के स्वजन को चार लाख रुपये का चेक भी सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने गुजरात सरकार से दुष्कर्म के आरोपित को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

    सीएम के निर्देश पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के साथ आइजी सुमन गुप्ता, समाज कल्याण निदेशक किरण पासी बच्ची से मुलाकात करने गुजरात गईं थीं। तीनों ने बच्ची से बात कर उसे न्याय दिलाने का आश्वासन भी दिया। फिलहाल आरोपित को स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    बच्ची की हालत नाजुक

    नाबालिग बच्ची के साथ गत दिनों दुष्कर्म हुआ था, जिसके बाद पीड़ित बच्ची का इलाज अंकलेश्वर अस्पताल से भरूच सिविल और फिर वड़ोदरा के एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मासूम की हालत नाजुक बताई जा रही है।

    गुजरात सरकार के मंत्री व अधिकारी नहीं मिले

    मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के नेतृत्व से गई टीम से गुजरात सरकार के मंत्री नहीं मिले। अधिकारियों ने भी मिलने में आनाकानी की, जबकि अधिकारियों के दल ने वहां जाने को लेकर राज्य सरकार के मुख्य सचिव स्तर से पत्राचार किया गया था। इस घिनौनी घटना ने वहां कार्यरत मजदूरों की खराब स्थिति को भी उजागर किया है।

    पीड़िता वहां मजदूरी करने गए अपने माता-पिता के साथ भरूच स्थित झगड़िया जीआइडीसी क्षेत्र में झोपड़ीनुमा कच्चे आवास में रहती है। घटना के समय वह अकेली थी। उसकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब है।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जब घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल वहां दल भेजने का निर्देश दिया। वे स्वयं इसकी निगरानी भी करते रहे।

    छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या

    जगन्नाथपुर में नबालिग की दुष्कर्म के बाद मौत की घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। लोग दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। साथ ही आशंका जता रहे हैं कि इस कांड में और लोग भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का सही से पता चलेगा।

    बताया जाता है कि आरोपित युवक जगन्नाथपुर में प्लम्बर का काम करता है। वह जमशेदपुर का रहने वाला है, पिछले कुछ साल से जगन्नाथपुर में अपनी मां के साथ यहां रह रहा है। इधर जगन्नाथपुर में कुछ लोगों का कहना है कि पुलिस जल्द से जल्द इस घटना का खुलासा करे।

    संदेह जताया जा रहा है कि नबालिक की दुष्कर्म के मौत वाली इस घटना में अन्य किसी की भी संलिप्ता हो सकती है। हालांकि, यह सिर्फ संदेह जताया जा रहा है। बाकी समाज के लोग पुलिस के द्वारा कब घटना की सच्चाई का खुल्लासा होगा इसका प्रतिक्षा कर कर रहे है।

    ये भी पढ़ें

    कुख्यात नक्सलियों तक पहुंचने के लिए NIA ने एक और हार्डकोर को लिया रिमांड पर, 21 दिसंबर तक होगी पूछताछ

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने शुरू किया कैंपेन, कब मिलेगा 1.36 लाख करोड़? कहा- यह हमारी मेहनत का पैसा